फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Heavy rains continue in the state, heavy rain warning in these 18 districts on Monday

यूपी: प्रदेश में जारी रहेगा भारी बारिश का दौर, सोमवार को इन 18 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; अलर्ट जारी

Sun, 30 Aug 2026 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 30 Aug 2026 08:09 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होती रहेगी। 

विज्ञापन
UP: Heavy rains continue in the state, heavy rain warning in these 18 districts on Monday
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में थोड़ी नरमी के बाद मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। माैसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव क्षेत्र के मजबूत होने से अगले एक हफ्ते तक बारिश का दाैर जारी रहने वाला है। हालांकि इस बारिश का असर खास ताैर पर दक्षिणी-पूर्वी जिलों और विंध्य क्षेत्र में ज्यादा दिखेगा। मध्यांचल और पश्चिमी यूपी में गरज चमक और छिटपुट बूंदाबांदी रहेगी।

विज्ञापन


सोमवार के लिए प्रदेश के चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जैसे 13 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 58 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


रविवार को बांदा में सर्वाधिक 217.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं पीलीभीत में 75 मिमी, गोंडा में 70.6 मिमी और लखीमपुर खीरी में 63.2 मिमी बारिश हुई। सीतापुर, नजीबाबाद और मुरादाबाद समेत अन्य कई जिलों में भी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के आगे बढ़ने और मानसून ट्रफ के साथ नमी की प्रचुरता से यूपी के दक्षिणी जिलों और विंध्य क्षेत्र में कहीं मध्यम तो कहीं भारा बारिश देखने को मिल सकती है।

यहां है गरज चमक संग वज्रपात की आंशका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जातौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्रों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed