{"_id":"6328002c8904b92c5b09fcd5","slug":"two-died-when-a-wall-falls-down-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर चार साल की मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, कच्ची दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर चार साल की मासूम सहित दो की मौत
Mon, 19 Sep 2022 01:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:41 PM IST
सार
बाराबंकी में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी की दीवार पर रखे छप्पर के नीचे अपनी बुआ के साथ सो रही चार साल की मासूम मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृत युवती व मासूम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिहा में कच्ची दीवार गिरने से 6 वर्षीय मासूम समेत दो की दबकर मौत हो गई। बुआ अपने भतीजे के साथ छप्परनुमा घर में सो रही थी। तभी अचानक छप्पर के साथ कच्ची दीवाल भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दोनों दब गए। जिससे बुआ व भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिहा मजरे घुंघटेर निवासी प्रवेश का पुत्र विशांत (4) पुत्र अपनी बुआ चांदनी (19) पुत्री खगेश्वर के साथ घर में कच्ची दीवाल पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। सोमवार की सुबह तीन बजे छप्पर व कच्ची दीवाल भरभरा कर अचानक गिरने से दोनों मलबे के नीचे दब गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर ग्रामीण व परिजनों ने मिट्टी के मलवे को आननफानन हटाया। गंभीर रूप से घायल दोनों को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजा गया है। आपदा के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।