फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in road accident

Lucknow News: सड़क दुर्घटना में बुआ-भतीजे की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two died in road accident
सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की गई जान। (फोटो ःप्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
इटौंजा माल रोड के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुआ और भतीजे की मौत हो गई। दोनों चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही सांसें उखड़ गईं। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल (20) व किरण (22) सीतापुर रोड के अटरिया गांव में रहते थे। दोनों बाइक से चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।
इटौंजा माल रोड के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया।
संतोष कुमार ने बताया कि बेटा राहुल इंटर का छात्र था और बहन किरण बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। बहन की शादी की बात भी चल रही थी।
किरण के पिता लल्लू राम दो बार प्रधान रह चुके हैं। राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां सुशीला देवी। किरण चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
हादसे में मासूम की मौत, दंपती जख्मी
निगोहां के उदयपुर गांव में डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक भाग निकला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, बछरांवा के सुदौली निवासी वासुदेव मजदूरी करता है। वह मंगलवार को पत्नी शिवकुमारी व छोटे बेटे सुशील (7) को लेकर साइकिल से नरायनखेड़ा में मौसा के घर तिलकोत्सव में गया था। वापसी के दौरान रात करीब 10 बजे उदयपुर गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मासूम सुशील की मौत हो गई और दंपती घायल हेाग।
विज्ञापन

सड़क हादसे में फोटोग्राफर की मौत
नाका स्थित ओवर ब्रिज पर किसी काम से जा रहे फोटोग्राफर आयुष जोशी (23) की जान अज्ञात वाहन ने ले ली। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश द्विवेदी के मुताबिक, आयुष बिरहाना के जोशी टोला में रहता था। बुधवार को किसी काम से जा रहा था। नाका से हुसैनगंज जाने वाले नए पुल पर वाहन ने टक्कर मारदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से टकराया कंटेनर, चालक की मौत
बंथरा के मैमोरा छावनी गेट के पास मंगलवार रात को कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक गजेंद्र सिंह (22) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, गजेंद्र सिंह मथुरा के शेरगढ़ केजटवारी का रहने वाला था। मंगलवार रात करीब नौ बजे कंटेनर लेकर मोहनलालगंज से जुनाबगंज आ रहा था। मैमोरा छावनी गेट के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed