{"_id":"5d1704418ebc3e3c8f7a52c3","slug":"two-criminals-died-in-encounter-with-police-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, दोनों पर घोषित था इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी में पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाश ढेर, दोनों पर घोषित था इनाम
Sat, 29 Jun 2019 05:01 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 29 Jun 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी- मुठभेड़ में घायल एसओ बड्डूपुर सुमित श्रीवास्तव व सिपाही शमशुल
- फोटो : amar ujala
बाइक लूट कर भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। इस दौरान गोली लगने से एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मोहम्मदपुर खाला थाने में लूट के दौरान घायल शिक्षमित्र की मौत समेत कई मामलों में यह दोनों बदमाश वांछित थे। मुठभेड़ में दोनों घायल पुलिसकर्मियों व शातिर अपराधियों को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों शातिर अपराधी सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के हैं। इसमें एक पर 75 हजार तो दूसरे पर 25 हजार का इनाम था। इन बदमाशों पर चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके के सूरतगंज कस्बे में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सीतापुर जनपद के दो पेशेवर इनामी अपराधी ढेर हो गए। इस मुठभेड़ में पुलिस के बड्डुपुर थाना क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुमित कुमार श्रीवास्तव और सिपाही शमशुल हसन को भी गोली लगने से घायल हो गए।

Trending Videos
पुलिस ने की जवाबी फायरिंग
घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। एसपी ने बताया कि 27/28 जून की रात मोहम्मपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा व बड्डूपुर थानाध्यक्ष प्रभारी सुमित श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ झंझरा चौराहे के पास क्षेत्र में हुई घटनाओं को लेकर बात कर रहे थे।
इस दौरान सूचना मिली की दो बदमाश रामनगर की ओर से बाइक लूट कर भागे हैं। सूरतगंज मार्ग पर आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो पिपरी मोड़ के पास बदमाशों ने फिर पुलिस पर फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। शातिर बदमाश सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के टेरवा मनिकापुर निवासी जुबेर उर्फ जुनैद और इसी थाना क्षेत्र के फतवापुर निवासी लोमस घायल हो गए।