फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two criminals arrested for robbing two chains in one hour in Vikas Nagar

Lucknow News: विकासनगर में एक घंटे में दो चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested for robbing two chains in one hour in Vikas Nagar
लखनऊ। विकासनगर इलाके में मंगलवार सुबह एक घंटे के अंदर दो लोगों से चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। लुटेरों के पास से लूटी गई दो चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक मिली है।
विज्ञापन

लुटेरों ने विकासनगर के अलावा कई अन्य इलाकों में लूट करने की बात कुबूली है। इसके अलावा तालकटोरा में महिला से लूट व कृष्णानगर में लूट की कोशिश के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। हालांकि, फुटेज की मदद से लुटेरों के बारे में अहम सुराग हाथ लगा है।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शिवम गुप्ता और तुषाम मिश्र मूलरूप से लखीमपुर खीरी के हैं और यहां जानकीपुरम में किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बचपन के दोस्त हैं। लुटेरों के पास से पुलिस ने मंगलवार सुबह विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक कायम सिंह और बिजली विभाग के ठेकेदार अभिषेक मिश्र से लूटी गई चेन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बृहस्पतिवार को दोनों लुटेरों को जेल भेजा जाएगा।

वहीं, मंगलवार दोपहर तालकटोरा में सुधा गुप्ता से चेन लूट और कृष्णानगर में सरोज से चेन छीनने के प्रयास मामले में दोनों थाने की पुलिस बाइक सवार बदमाशों को नहीं पकड़ सकी हैं।
पुलिस के पास लुटेरों की कई फुटेज हैं। कुछेक में बाइक का नंबर भी है। आखिरी बार बाइक सवार लुटेरों पारा रोड की तरफ जाते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed