{"_id":"5d3218338ebc3e6cae4eee2a","slug":"two-criminal-arrested-lucknow-news-lko4717018163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर भाइयों के दो गुर्गे दबोचे गये, व्यापारियों से मांगते थे रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरियल किलर भाइयों के दो गुर्गे दबोचे गये, व्यापारियों से मांगते थे रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को अगवा कर रंगदारी मांगने वाले सीरियल किलर भाइयों के दो गुर्गे धरे
व्यापारियों को अगवा कर उनकी पिटाई का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो बदमाशों को चौक पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात नक्खास तिराहे से दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपी सुफियान और उमैर सीरियल किलर भाई सलीम, रुस्तम और सोहराब के गुर्गे हैं। दोनों के खिलाफ चौक और बाजारखाला कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी के मुताबिक, ठाकुरगंज के अहमदगंज निवासी मो. मानू वाहनों के सीट कवर बनाता है। उसने तीन जनवरी को सुफियान, फरहान, उमैर, सुरूर और मुन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
कुछ महीने पहले उसका बाजारखाला के बिल्लौचपुरा निवासी सुफियान व उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। दो जनवरी की रात को मानू कारखाने से लौट रहा था।
इस बीच स्थानीय निवासी मो. सुरूर ने उसे कॉल कर बुलाया और नींबू पार्क के पास एसयूवी में अगवा कर लिया। आरोपियों ने चलती गाड़ी में असलहा तानकर उसे पीटा।
बाद में सरांय माली खां स्थित कामाख्या अस्पताल के पास फेंककर भाग निकले। इंस्पेक्टर चौक पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, दो मार्च को सुफियान, उमैर व उसके साथियों ने ठाकुरगंज निवासी मोबाइल दुकानदार हारुन खान व उसके दोस्त अली को हजरतगंज में होटल क्लार्क अवध के पास से अगवा किया था।
यही नहीं हारुन को निर्वस्त्र कर पीटने के बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस मामले में एसटीएफ ने हरदोई में मुठभेड़ के दौरान सुफियान के साथियों बउद्दीन और आलमीन को गिरफ्तार किया था।