फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two corona positive discharged from army hospital

रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी ने जीती कोरोना से जंग,एक माह बाद गए घर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
two corona positive discharged from army hospital
लखनऊ। सेवानिवृत्त कर्नल व उनकी पत्नी ने करीब एक माह से चल रही कोरोना के खिलाफ जंग बुधवार को जीत ली। इसके बाद दंपती को छावनी के बेस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने लोगों से कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही अपील की है कि वे हताश न हों, घरों में रहे, सतर्कता बरतें, कोरोना के खिलाफ हम यह जंग जरूर जीतेंगे। कोरोना की चपेट में आए सेवानिवृत्त कर्नल को एक अप्रैल को मध्य कमान के बेस अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वहीं, इससे पहले उनकी पत्नी 30 मार्च को भर्ती हुई थीं। इलाज के दौरान शुरुआत में दंपती के टेस्ट पॉजिटिव निकले। इस पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। कुछ दिनों बाद फिर हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। बुधवार सुबह डिस्चार्ज होते वक्त दंपती ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील की। कहा कि घर पर ही रहे और बेवजह बाहर न निकलें। उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त एक दूसरे की सहायता को तैयार रहें। डॉक्टर की मानें तो दंपती को घर भेज दिया गया है, लेकिन अभी उन पर नजर रखी जाएगी। इलाज में डॉ. अर्चना के अहम योगदान के साथ ब्रिगेडियर एन रामाकृष्णन, कर्नल सुरजीत साहू, मेजर सौम्या, मेजर प्रगति निगम, सिपाही संजय की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed