फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two constables find guilty who helped serial killer and his accomplice escape from police custody in Lucknow

UP News: सीरियल किलर समेत दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से भगाने वाले दो सिपाही दोषी करार, सुनाई गई सजा

Sat, 29 Mar 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय सीरियल किलर समेत दो आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से भगाने वाले दो सिपाही दोषी पाए गए। कोर्ट ने दोनों को सजा सुनाई। साथ ही सीरियल किलर को भी सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
two constables find guilty who helped serial killer and his accomplice escape from police custody in Lucknow
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान सीरियल किलर सलीम और उसके साथ आदर्श को भगाने वाले सिपाही परवेज आलम व योगेंद्र को सीजेएम हृषीकेश पांडेय ने दोषी ठहराया। कोर्ट ने अभिरक्षा से भागने के दोषी बंदी सलीम उर्फ इमरान को भी सजा सुनाई है। सिपाही परवेज आलम, योगेंद्र और बंदी सलीम को दो-दो साल की कैद और 1500-1500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया। वहीं, दूसरे बंदी आदर्श की पत्रावली अलग कर दी गई है।

विज्ञापन


कोर्ट में सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात रहे सिपाही सुंदर लाल ने वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक 10 अक्तूबर 2006 को सिपाही परवेज आलम और योगेंद्र ने वादी को दो मुलजिमों सलीम और आदर्श को कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी दी। बताया गया कि वादी सुंदर लाल दोनों बंदी सलीम और आदर्श को लेकर दूसरे तल स्थित कोर्ट के सामने गया, वहां थोड़ी देर बाद सिपाही परवेज आलम और योगेंद्र आ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ईद पर 30 व 31 को लखनऊ में लागू रहेंगे 27 रूट डायवर्जन, प्लान देखकर ही घर से निकलें; यहां देखें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

वादी ने वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई

वादी से कहा कि सिपाही अजीत सिंह अभी तक अन्य बंदी रुस्तम की पेशी कराकर नहीं आए हैं। जाओ, उन्हें बुला लाओ तब तक वह दोनों सुंदर लाल के मुलजिमों को देखेंगे। जब वादी सिपाही अजीत सिंह को बुलाकर वापस दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो परवेज और योगेंद्र मौजूद थे, लेकिन दोनों बंदी गायब थे। वादी ने बंदियों के विषय में पूछा तो परवेज ने बताया कि दोनों बंदी घूमने गए हैं। चार बजे तक आ जाएंगे। कहा गया कि चार बजे तक दोनों बंदी वापस नहीं आए। इस पर वादी ने वजीरगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed