फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   27 diversions will be implemented in Lucknow on 30th and 31st on Eid see full update here

UP: ईद पर 30 व 31 को लखनऊ में लागू रहेंगे 27 रूट डायवर्जन, प्लान देखकर ही घर से निकलें; यहां देखें पूरा अपडेट

Sat, 29 Mar 2025 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

लखनऊ में ईद पर 30 व 31 मार्च को 27 रूट डायवर्जन लागू रहेंगे। इसलिए प्लान देखकर ही घर से निकलें। आगे पढ़ें और देखें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
27 diversions will be implemented in Lucknow on 30th and 31st on Eid see full update here
Traffic Police - फोटो : AdobeStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ईद-उल-फितर के मद्देनजर 30 मार्च की सुबह 7 से लेकर 31 मार्च को नमाज की समाप्ति तक 27 डायवर्जन लागू रहेंगे। सबसे ज्यादा डायवर्जन पुराने लखनऊ के पक्का पुल और लाल पुल पर रहेगा। 

विज्ञापन
  1. सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर निरालानगर की ओर जा सकेंगे।
  2. विज्ञापन
  3. पक्का पुल खदरा साईड तिराहे से सामान्य यातायात पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर जाएगा।
  4. विज्ञापन
    विज्ञापन
  5. हरदोई रोड/बालागंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन/रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ के बजाय कोनेश्वर चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जाएंगी।
  6. कोनेश्वर चौराहे से घंटाघर होकर बडा इमामबाडा की तरफ का यातायात कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नींबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) होकर जाएगा।
  7. नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहे की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जाएंगे।
  8. नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेगा, बल्कि चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर जाएगा।
  9. चौक चौराहे की तरफ से नींबू पार्क चौराहे की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा और कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा होकर जा सकेंगे।
  10. मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा।
  11. शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जाएंगे, बल्कि मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर जाएंगे।
  12. डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर आदि पक्का पुल की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर आगे बढ़ेंगे।
  13. शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल के बजाय शाहमीना तिराहे से मेडिकल काॅलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- UP Weather Today : यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, सुबह से चल रहीं ठंडी हवाएं, एक दिन पहले थे लू जैसे हालात

  1. एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मवैया ओवरब्रिज/लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
  2. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में शामिल होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।
  3. बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  4. लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
  5. नाका से ऐशबाग की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) भी कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  6. यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  7. यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे, बल्कि ये गाड़ियां यहियागंज तिराहे से नक्खास तिराहा होकर जाएंगी।
  8. रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास/यहियागंज नहीं जा सकेंगे, बल्कि इन्हें नाका/मेडिकल कॉलेज होकर गुजारा जाएगा।
  9. ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जाएगा।
  10. राजेंद्र नगर चौराहे से ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए वाहन ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह मोतीनगर होते हुए गुजारे जाएंगे।
  11. बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  12. गूंगा-बहरा व रस्तोगी इंटर कॉलेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
  13. पीली कॉलोनी के अंदर से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
  14. एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से कोई वाहन शबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
  15. मोतीझील कॉलोनी से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।
  16. अंजुमन चौराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed