फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two boys on a bicycle killed after being hit by a DCM truck.

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार दो बालकों की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two boys on a bicycle killed after being hit by a DCM truck.
कुंज फाइल फोटो 
माल। माल कस्बे में रविवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार कुंज (12) और उसके साथी प्रीत (10) की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पूनम के मुताबिक, बेटा कुंज शिव शक्ति सेकंडरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। दोपहर करीब दो बजे वह प्रीत के साथ घर का सामान लेने जा रहा था। यूको बैंक के पास चोकर लदी डीसीएम की टक्कर से कुंज की मौत हो गई। मृतक के पिता दीपक फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। परिवार में बड़े भाई आदित्य व अंकुश और बहन शगुन है। सीएचसी के डॉ. जकी अहमद ने बताया कि कुंज के सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्रीत के बाएं हाथ व पैर में गंभीर चोट आई है। उसे पिता आशीष और परिजनों के साथ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां रात करीब आठ बजे प्रीत की मौत हो गई। मृतक के परिवार में मां चांदनी, छोटा भाई राज है। पिता आशीष श्रमिक है। प्रीत कस्बे में प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed