फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in case of lady lawyer's kidnapping

हाईकोर्ट की महिला वकील के अपहरणकांड में दो और गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
two arrested in case of lady lawyer's kidnapping
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के सेलेब्रिटी ग्रीन निवासी हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता प्रीति शुक्ला के अपहरणकांड में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियाें की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध असलहे और तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिण पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक, हाईकोर्ट की महिला वकील प्रीति शुक्ला को कार सवार बदमाशों ने रविवार छह जून को अगवा किया था। उनको मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी गांव में एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। प्रीति के पति व हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग शुक्ला से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसटीएफ और लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 जून को प्रीति शुक्ला को मुक्त कराया। वहीं एक आरोपी संतोष चौबे को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने इस अपहरणकांड के मुख्य साजिशकर्ता भीम आर्मी के सक्रिय सदस्य देव प्रताप उर्फ बबलू आम्बेडकर, रोहित गौतम, लवकुश, राहुल गौतम, दिलीप यादव को दो बार में गिरफ्तार किया था। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम ने इस अपहरणकांड के फरार चल रहे आरोपियों शिवाढरा निवासी जितेंद्र रावत और सनीस उर्फ सैनेस यादव को भी सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से अवैध असलहा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने देर शाम तक इन आरोपियों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed