फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two accountants suspended for fraud of 99.62 rupees in mvvnl

बिजली बिल के 99.62 लाख गबन करने में लेखाकार समेत दो बर्खास्त, ऐसे हड़पी रकम

Fri, 06 Sep 2019 03:28 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 06 Sep 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
two accountants suspended for fraud of 99.62 rupees in mvvnl
सांकेतिक तस्वीर
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने विद्युत वितरण खंड फतेहपुर बाराबंकी में बिजली बिल के 99.62 लाख रुपये के गबन के आरोप में लेखाकार व लिपिक को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्तगी से पहले लेखाकार को बरेली एवं लिपिक को बाराबंकी में निलंबित करके अटैच किया गया था। यहां तैनात रहे अधिशासी अभियंता जिसकी मौजूदा तैनाती जौनपुर में है, उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने बताया कि लेखाकार रजनीश कुमार एवं लिपिक सर्वेश कुमार चौधरी को बिजली बिल की वसूली गई रकम को विभाग के खाते में जमा करने के बजाय हड़पने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन


यह प्रकरण अधिशासी अभियंता नजम अहमद की तैनाती के दौरान जुलाई 2017 का है। नजम वर्तमान में वाराणसी डिस्कॉम के जौनपुर में वितरण खंड में तैनात हैं। लेखाकार की बर्खास्तगी का आदेश परिक्षेत्रीय लेखा कार्यालय बरेली एवं लिपिक का आदेश अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड बाराबंकी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हड़पी रकम

बिजली उपभोक्ताओं से बिल वसूली के लिए इन्हें आठ रसीद बुक आवंटित किया गया था। इन बुक की 400 रसीद में से सिर्फ 220 रसीद की रकम को विभाग के खाते में जमा किया गया था। जबकि 88 लाख, 82 हजार 450 रुपये की रकम को गबन कर लिया गया था। इसके लिए लेखाकार को जिम्मेदार माना गया है। इसी प्रकार लिपिक सर्वेश कुमार चौधरी ने भी करोड़ों के राजस्व को हानि पहुंचाया है। दोनों के खिलाफ बाराबंकी पुलिस ने धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया था।   

वसूली के आदेश
मध्यांचल निगम ने बर्खास्त किए गए लेखाकार रजनीश कुमार से लगभग 57 लाख रुपये एवं लिपिक सर्वेश कुमार चौधरी से 18 लाख, 75 हजार 634 रुपये की वसूली करने का आदेश भी दिया है। लेखाकार एवं लिपिक यह रकम जमा नहीं करेंगे तो कुर्की की कार्रवाई होगी। 

सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी
बिजली बिल की रकम गबन करने के आरोप में लिपिक को 31 अगस्त एवं लेखाकार को एक सितंबर को बर्खास्त करके सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दोनो कर्मियों से गबन की रकम की वसूली भी होगी। 
- एससी झा, निदेशक (कार्मिक) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed