{"_id":"5b3676314f1c1b634d8b926a","slug":"twenty-officers-transferred-from-development-authorities","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक विकास प्राधिकरणों से 20 अफसरों के तबादले, 16 अधिकारी नोएडा व ग्रेटर नोएडा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक विकास प्राधिकरणों से 20 अफसरों के तबादले, 16 अधिकारी नोएडा व ग्रेटर नोएडा से
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
एक औद्योगिक विकास प्राधिकरण से दूसरे प्राधिकरण में अफसरों और कर्मचारियों के तबादले की कार्रवाई शुरू हो गई है। पहली तबादला सूची में 20 अफसरों का तबादला किया गया है। इनमें 16 अधिकारी नोएडा व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के हैं।
विज्ञापन
योगी सरकार ने एक से दूसरे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अफसरों-कर्मचारियों की तैनाती के लिए पिछले दिनों नियमावली में बदलाव को मंजूरी दी थी। इसके पहले कर्मी जिस प्राधिकरण में नियुक्त होते थे, पूरी सेवा वहीं तैनात रहते थे।
विज्ञापन
नई नीति के बाद किए गए तबादलों में आठ-आठ अधिकारी नोएडा व ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से, तीन गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण से और एक अधिकारी लखनऊ औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हटाकर दूसरे प्राधिकरण में भेजे गए हैं। इस फैसले से प्राधिकरणों में लंबी अवधि तक तैनात अफसरों का एकाधिकार टूटेगा और कामकाज में ज्यादा पारदर्शिता आने की संभावना है।
विज्ञापन
ट्रांसफर लिस्ट इस प्रकार है-