फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck hits a bike rider, man died in lucknow

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पहिये में फंस घिसटता रहा, मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 19 Nov 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
truck hits a bike rider, man died in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में सुल्तानपुर रोड पर कोडरा गांव के पास सोमवार रात विपरीत दिशा से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार मछली विक्रेता नीरज (25) को रौंद दिया। उसका शव ट्रक के पहिये में फंसकर दूर तक घिसटता रहा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ा, जिसके बाद पुलिस मौके पर आई और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। नीरज की मौत की खबर से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि धौवरारा गांव निवासी नीरज बाइक से घर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ईंट-भट्ठा के ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


नीरज ट्रक के पहिये में फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसा देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। शोर मचाते हुए ग्रामीण ट्रक के पीछे दौड़े और चालक को दबोच लिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार बेकाबू होकर डिवाइडर में घुसी

वहीं सुल्तानपुर हाईवे पर हुए एक हादसे में गोसाईंगंज के बलियाखेड़ा गांव निवासी संजय घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चांदसराय गांव के पास संजय की बाइक खड़े ट्रक में घुस गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा सीतापुर हाईवे पर लखीमपुर जा रही टेंपो ट्रैवलर का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार अटरिया निवासी संदीप यादव को टक्कर मार दी। संदीप बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

उधर, कैसरबाग से आईटी चौराहा की तरफ जा रही कार परिवर्तन चौक के पास बेकाबू होकर डिवाइडर में घुस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। उसमें बैठे दो लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिसकर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। कार के नंबर की पड़ताल की गई तो वह अलीगंज के अनिल अवस्थी की निकली। फिलहाल, पुलिस ने कार थाना में खड़ी करा ली है। घायलों को मामूली चोटें आई थीं। ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराकर वह चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed