ट्रक चालक से पुलिस की वसूली के चलते लखनऊ में पीजीआई क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-8 के अमृता विद्यालय के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक के बाद एक तीन हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेकाबू हुआ ट्रक, टैंपो को टक्कर मारते हुए होटल में जा घुसा, तीन की ले ली जान, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक, बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों ने जब यूकलिप्टस की लकड़ी से लदे ट्रक को रोकने के लिए उसे ओवरटेककर सामने कुछ दूरी पर बाइक रोक दी तो ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही डीसीएम ट्रक में घुस गई। यहां से भागने में करीब तीन किलोमीटर आगे ट्रक चालक ने रायबरेली रोड के पास शहीद पथ से नीचे उतरते समय टेंपो को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक एक होटल में घुस गया। हादसा होते ही वहां से पुलिसकर्मी भाग गए। उन्होंने न तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी न ही अपने उच्चाधिकारियों को। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मलबे मे बदल गया होटल: जिस होटल में ट्रक घुसा था वह शरीफ का था। मकान का एक कमरा ध्वस्त हो गया वहीं मकान के एक कोने में अंजलि स्वीट्स के नाम का होटल मलबे में बदल गया।
हादसे में डीसीएम सवार चालक रामपुर, वफीदपुर निवासी फिरासत उर्फ गुड्डू (36) व मिलाक निवासी खलासी एहसान अली (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि वहीं मिलाक निवासी मुजावर उर्फ बिंदू (26) घायल हो गया।