तीन तलाक बिल किसी जाति या मजहब के खिलाफ नहीं, बल्कि महिला सम्मान के लिए जरूरी : योगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संसद में तीन तालक विधेयक पास होने के बाद एक बयान जारी किया है। उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ बनने वाले कानून को जाति या मजहब के खिलाफ नहीं, बल्कि महिला सम्मान के लिए जरूरी बताया है।
उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्ररेणा और मार्गदर्शन में तीन तालक विधेयक पारित हुआ है। तीन तलाक अब कुछ ही दिनों में पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा और इसके खिलाफ कानून बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसी जाति या मजहब के लिए खिलाफ नहीं है, बल्कि नारी गरिमा और उनके सम्मान के लिए जरूरी था। महिला और पुरुष के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव न हो। भारत के संविधान में भेदभाव की जगह नहीं है।
तीन तलाक को कई देशों ने प्रतिबंधित किया था। इन सबके बावजूद सबसे बड़ें लोकतंत्र में यह कुप्रथा चली आ रही थी। दुर्भाग्य है कि जो लोग महिला सशक्तीकरण की बात करते थे वे भी इस बिल का विरोध कर रहे थे। उनके चेहरे अब सबके सामने आ चुके हैं। कांग्रेस, उनके सहयोगी दल और सपा-बसप यह सब एक्सपोज हो चुके हैं।