{"_id":"6a6a63dda40c3ff2f7081f06","slug":"tree-falls-on-loco-pilot-returning-from-duty-dies-lucknow-news-c-13-lko1096-1850591-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट पर गिरा पेड़, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट पर गिरा पेड़, मौत
Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार सरोज की फाइल फोटो।
लखनऊ। कैंट इलाके में ड्यूटी से लौट रहे लोको पायलट सुशील कुमार सरोज (41) पर पेड़ गिर पड़ा। इससे घायल हुए सुशील की अस्पताल में मौत हो गई।
उनके साले राजेश ने बताया कि बहनोई सुशील हुसैनगंज स्थित उदयगंज में रहते थे। मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद डीआरएम ऑफिस गए थे। वहां से लौटते समय कैंट स्थित सूर्या सैनिक गृह के पास रोड के किनारे लगा पुराना वृक्ष उनके ऊपर गिर गया। सुशील उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटवाकर सुशील को निकालकर कमांड अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई ट्रॉमा-2 रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। सुशील के परिवार में पत्नी मीनू सरोज और बेटी वामिका हैं।