फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trauma center nurse corona positive

ट्रॉमा सेंटर की नर्स भी हुई संक्रमित, मरीजों की जान सांसत में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
trauma center nurse corona positive
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में कार्यरत नर्स कोरोना से संक्रमित पाई गई है। नर्स को कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उसके संपर्क में आने वाले तीन डॉक्टर और 13 अन्य कर्मचारियों का सैंपल लेकर क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नक्खास निवासी नर्स के 10 परिवारीजनों के भी सैंपल लिए हैं। इन्हें होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। ट्रॉमा सेंटर के पांचवीं मंजिल पर स्थित क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में अति गंभीर मरीज भर्ती हैं। इसमें ज्यादातर वेंटिलेटर पर हैं। इस यूनिट में कार्यरत नक्खास निवासी संविदा नर्स 21 अप्रैल को नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। उस दिन भी उसने खुद की तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। अगले दिन सुबह आठ बजे वह घर चली गई। सूत्र बताते हैं कि 21 की रात में नर्स ने वार्ड ड्यूटी के दौरान बुखार से जुड़ी दवाएं लीं। घर जाने के बाद भी वह दवाएं लेती रही। इस दौरान 24 अप्रैल को विभाग से उसे फोन करके बुलाया गया। इस पर नर्स 25 को विभाग में पहुंची। इस दौरान उसने काम संभाला, लेकिन उसका शरीर बुखार से तप रहा था। यह देख वहां मौजूद रेजीडेंट डॉक्टर को शक हुआ। उन्होंने तत्काल नर्स को ट्रायग (कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए बने वार्ड) में भेज दिया। जहां उसके सैंपल लिए गए। सुबह रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। डॉक्टर-कर्मी सकते में, आनन-फानन किया क्वारंटीन सीसीएम विभाग की नर्स के पॉजिटिव आने से केजीएमयू में हलचल मच गई। ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर व अन्य कर्मचारी सकते में आ गए। केजीएमयू प्रशासन ने सीसीएम विभाग में 25 की शाम ड्यूटी करने वालों की लिस्ट तैयार की। इसमें तीन रेजीडेंट डॉक्टर और 13 अन्य स्टॉफ को नर्सिंग हॉस्टल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सैंपल लेने के बाद क्वारंटीन किए गए डॉक्टर व कर्मचारियों के परिवारीजनों को भी सूचना दे दी गई और घर में ही रहने की सलाह दी गई है। मरीजों और उनके तीमारदारों का भी लिया जाएगा सैंपल केजीएमयू प्रशासन ने रणनीति बनाई है कि सीसीएम विभाग में भर्ती सभी 14 मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। इनके तीमारदारों को पांचवीं मंजिल से नीचे नहीं जाने की हिदायत दी गई है। यहां अन्य लोगों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है। यहां सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। हर स्तर पर रख रहे निगरानी स्टाफ नर्स में लक्षण दिखते ही उसकी जांच कराई गई। पॉजिटिव आने पर वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। क्लोज कांटेक्ट वालों के भी सैंपल लिए गए हैं। हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। - डॉ. संदीप तिवारी, मीडिया प्रभारी केजीएमयू नर्स के 10 परिवारीजनों के भी लिए सैंपल केजीएमयू से सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम नक्खास के कटरा बेग स्थित नर्स के घर पहुंची। परिवार के 10 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इन सभी को घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि यदि किसी और सदस्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कम्युनिटी बेस्ड सर्वे कराया जाएगा। नर्स के परिवार से मिलने-जुलने वाले पड़ोसियों का भी सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed