{"_id":"695362d0536eb196010c6bec","slug":"transport-corporation-completes-preparations-for-magh-mela-500-buses-to-run-from-lucknow-region-full-update-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: माघ मेले के लिए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी, लखनऊ परिक्षेत्र से चलेंगी 500 बसें; पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: माघ मेले के लिए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी, लखनऊ परिक्षेत्र से चलेंगी 500 बसें; पढ़ें पूरा अपडेट
Tue, 30 Dec 2025 10:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:57 AM IST
सार
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के लिए परिवहन निगम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। लखनऊ परिक्षेत्र से 500 बसें चलेंगी। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
रोडवेज बसें। (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र ने तैयारी पूरी कर ली है। लखनऊ परिक्षेत्र के तहत आने वाले डिपो से 500 बसें चलाई जाएंगी। 50 बसें रिजर्व में रहेंगी और 100 बसें अमृत स्नान पर्वों पर अतिरिक्त चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बेलाकछार व झूंसी-पटेलनगर में दो अस्थायी बस स्टेशन बनाए गए हैं। बेलाकछार अस्थायी बस अड्डे के लिए रायबरेली डिपो से 110, चारबाग से 80, अवध बस अड्डे से 50, आलमबाग टर्मिनल से 30 और बाराबंकी से 30 समेत कुल 300 बसों का संचालन होगा। इसमें 205 बसें निगम की और 95 अनुबंधित होंगी।
विज्ञापन
कहां से कितनी बसें चलेंगी
ऐसे ही झूंसी-पटेलबाग अस्थायी बस स्टेशन के लिए कैसरबाग बस डिपो से 75 बसें दी जाएंगी तथा 25 रिजर्व में रहेंगी। उपनगरीय डिपो से 10 और हैदरगढ़ की 90 बसें रहेंगी। इसमें 65 का संचालन होगा, 25 रिजर्व में रहेंगी। इस तरह कुल 200 बसों का संचालन होगा। इसमें 150 निगम की और 50 अनुबंधित बसें होंगी।
विज्ञापन