फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transforming cricket runs into meals is a noble cause rooted in humanity.

Lucknow News: क्रिकेट के रनों को भोजन में बदलना इंसानियत से जुड़ा बड़ा उद्देश्य

Sun, 30 Aug 2026 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Transforming cricket runs into meals is a noble cause rooted in humanity.
होटल में हंगर फ्री भारत और आरसीएल-रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग (आरसीएल) सीजन-4 की विशेष प्रेस वार्ता 
लखनऊ। वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि अगर क्रिकेट के रनों को भोजन में और मनोरंजन को सेवा में बदला जा सकता है, तो यह सिर्फ खेल नहीं, बल्कि इंसानियत से जुड़ा एक बड़ा उद्देश्य बन जाता है। वह एक होटल में हंगर फ्री भारत और आरसीएल-रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग (आरसीएल) सीजन-4 की विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूख के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। खेल और मनोरंजन की लोकप्रियता को सामाजिक बदलाव के लिए प्रभावी माध्यम बनाया जा सकता है। प्रेसवार्ता की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के उस संदेश से हुई, जिसमें खाद्य बर्बादी रोकने और भोजन के महत्व व सम्मान पर जोर दिया गया था। हंगर फ्री भारत एवं आरसीएल के संस्थापक अरविंद कुमार ने बताया कि अक्तूबर में नई दिल्ली में होने वाले आरसीएल सीजन-4 में एक अनोखी सामाजिक पहल के तहत हर 10 रन के बदले 100 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रेस वार्ता में अभिनेता अरुण बख्शी और अवतार गिल के साथ भारतीय महिला बधिर क्रिकेट टीम की प्रतिमा मिश्रा और प्रीयांशी दीक्षित भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


000
सरकार के सहयोग से अभियान को मिलेगा बल : अरुण बख्शी

लखनऊ। अभिनेता अरुण बख्शी ने कहा कि भूख और भोजन की बर्बादी के खिलाफ शुरू की गई पहल को सरकारी स्तर पर सहयोग मिलने से बड़ा बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को जब इस अभियान की जानकारी दी गई तो उन्होंने न सिर्फ शुक्रवार मिलने का समय दिया, बल्कि इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए सरकार की ओर से समर्थन का भरोसा भी दिलाया। जल्द ही वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने चर्चित गीत ‘तुन्ना तुन्ना ता ता तुन्ना’ की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed