फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transfer of UP Basic teachers: Preparation for transfer during summer holidays, pairing of teachers will be m

यूपी बेसिक शिक्षकों का तबादला: गर्मी की छुट्टियों में ट्रांसफर करने की तैयारी, बनाई जाएगी शिक्षकों की पेयरिंग

Sat, 30 Mar 2024 11:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Mar 2024 11:15 PM IST
सार

UP Basic teachers: यूपी बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया काफी समय से टलती जा रही है। सर्दियों की छुट्टी में इसे होना था लेकिन अब यह प्रक्रिया गर्मियों के अवकाश में पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
Transfer of UP Basic teachers: Preparation for transfer during summer holidays, pairing of teachers will be m
प्राइमरी के शिक्षक इस मांग को लेकर कई बार धरना दे चुके हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों का गर्मी की छुट्टियों में तबादला पूरा कराने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए फिलहाल इसकी आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं दूसरी बार तबादला पाने वाले शिक्षकों की पेयरिंग (जोड़ा बनाने) की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


परस्पर तबादले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया है कि गर्मी की छुट्टियों में उनका तबादला पूरा कराया जाएगा। बताया कि जल्द ही दोबारा तबादला चाहने वाले और रजिस्ट्रेशन करा चुके शिक्षकों की पेयरिंग के लिए वेबसाइट खोली जाएगी। क्योंकि वह सुप्रीम कोर्ट से वाद जीते हैं। इसी क्रम में जिले के अंदर तबादला पाए और कार्यमुक्त न होने वाले शिक्षकों के बारे में भी सभी बीएसए से जानकारी मांगी गई है। इस बारे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद का कहना है कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद तबादले से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। मालूम रहे कि परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं।
विज्ञापन


कॉपी-किताबों की कीमतों पर लगाम लगाए सरकार : सपा
समाजवादी व्यापार सभा ने प्रदेश सरकार से नए शैक्षणिक सत्र में महंगी हुई कॉपी-किताबों के दाम पर लगाम लगाने की मांग की है, जिससे अभिभावकों को राहत मिल सके। लखनऊ में समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हर जिले से शिकायतें आ रही हैं कि नए शैक्षणिक सत्र में किताब-कॉपियों की कीमतों में भारी वृद्धि हो गई है। वहीं, निजी स्कूलों ने पहले से ही अत्यधिक फीस वृद्धि कर रखी है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सीबीएसई और आईसीएसई की किताबों के कुछ निजी प्रकाशकों ने 10 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं।


कॉपियों की कीमतें भी 15 से 25 फीसदी तक बढ़ी हैं। दुकानदार भी एमआरपी पर छूट देने से इन्कार कर दे रहे हैं। बैठक में व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष वोट सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश प्रमुख महासचिव यासिर सिद्दीकी समेत कई मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed