फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Training to be Provided: 2,000 ITI Trainees to Become Master Artisans

Lucknow News: मिलेगा प्रशिक्षण, 2000 आईटीआई प्रशिक्षु बनेंगे मास्टर कारीगर

Sun, 17 May 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Training to be Provided: 2,000 ITI Trainees to Become Master Artisans
मिलेगा प्रशिक्षण, 2000 आईटीआई प्रशिक्षु बनेंगे मास्टर कारीगर
लखनऊ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत राजधानी के 2000 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मास्टर कारीगर के रूप में तैयार किया जाएगा। इन युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत रोजगार के अवसर प्रदान करना है। सेवायोजन विभाग की अधिसूचना के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्लंबर, पंप संचालक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक और मेसन जैसे तकनीकी विषय शामिल हैं। यह पहल राजधानी सहित पूरे प्रदेश में 26 जुलाई तक 16 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के तहत की जाएगी। प्रदेशभर में 7.41 लाख स्थानीय युवाओं को तकनीकी रूप से तैयार करने की योजना है। प्रत्येक जिले में कम से कम 2000 युवाओं को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। इसमें आईटीआई पास के अलावा इंटरमीडिएट पास युवाओं को भी प्रशिक्षण मिलेगा। हालांकि, पहले चरण में आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को यह अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग की सूचना के अनुसार, प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कम से कम एक नल जल मित्र का चयन किया जाना है। ये नल जल मित्र पाइप लाइन, मोटर पंप और वाल्व रिपेयरिंग इत्यादि तकनीकी कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। इस पहल से युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मास्टर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन युवाओं को राजधानी व आसपास के जिलों में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के तहत नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed