फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Training module for Madarsa teachers.

मदरसा शिक्षक सीखेंगे छात्रों को पढ़ाने का तरीका

Sun, 08 Feb 2015 12:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Training module for Madarsa teachers.

मदरसों में कार्यरत शिक्षकों को भी बच्चों को पढ़ाने का सलीका सिखाया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने इसके लिए एक प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किया है।

विज्ञापन


इसके तहत मदरसा शिक्षकों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसका प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर ली है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


ईसीआईएल ने प्रदेश सरकार को मदरसा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था। यह प्रस्ताव मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट प्रोग्राम (एमएसडीपी) की राज्य समिति ने पास भी कर दिया। अब इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से मंजूरी मिलने पर यह योजना प्रदेश के एमएसडीपी वाले जिलों में लागू कर दी जाएगी।

अफसरों का मानना है कि इस तरह का प्रशिक्षण मदरसा शिक्षकों के लिए बहुत उपयोगी है। वे यदि कम्प्यूटर के साथ ही पढ़ाने का आधुनिक सलीका सीखते हैं तो इसका फायदा यहां पढ़ने वाले छात्रों को होगा।

केंद्र सरकार का भी पूरा जोर मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक विषय पढ़वाने में है।

इसलिए वह इन छात्रों को पारंपरिक शिक्षा के अलावा विज्ञान, गणित, भाषा व सामाजिक अध्ययन जैसे विषय पढ़ाने के लिए अनुदान देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed