{"_id":"68fa95fd522aa93b5f09aaf1","slug":"train-approved-for-puri-from-gomatinagar-lucknow-news-c-13-knp1050-1438292-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर से पुरी के लिए ट्रेन को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर से पुरी के लिए ट्रेन को मंजूरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोमतीनगर से पुरी (ओडिशा) के लिए नई ट्रेन को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही यह पटरी पर उतरेगी। इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन से चलने वाली ट्रेन अयोध्या, गोरखपुर, पटना के रास्ते होकर पुरी तक पहुंचेगी। इससे भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाने वालों को राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित रेलवे के टाइमटेबल कांफ्रेंस में प्रस्ताव को सहमति दी जा चुकी है। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने नई ट्रेन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक उदय बोरवणकर का धन्यवाद जताया है।
अभी नीलांचल के भरोसे हैं श्रद्धालु
पुरी जाने के लिए लखनऊ के श्रद्धालुओं के पास अभी नीलांचल एक्सप्रेस का ही सहारा है। ट्रेन 12876 चारबाग स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे शुरू होकर अगली शाम सवा छह बजे पुरी पहुंचती है। यह रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को ही चलती है।
इन रूटों पर भी जल्द चलेगी ट्रेन
लखनऊ से कई और नई ट्रेनों को शुरू किया जाना है। इनमें गोमतीनगर से मुंबई व कटरा और चारबाग से इंदौर, गया के लिए ट्रेनों को चालू करने के लिए रेलवे बोर्ड की अनुमति का इंतजार है।