बाराबंकी में मानवरहित क्रॉसिंग पर ट्रेन दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी-गोंडा रेलवे रूट पर बृहस्पतिवार की सुबह मानव रहित रेलवे क्रासिंग नहामऊ (गेट नंबर 308) पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई।
हादसे में ट्रक के चालक व क्लीनर और ट्रेन के दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
दुर्घटना के बाद ट्रक पांच सौ मीटर तक ट्रेन के इंजन के साथ घिसटता चला गया। हादसे में ट्रक का मलबा सौ मीटर तक बिखर गया जबकि आधा ट्रक ट्रेन के इंजन में ही चिपका रहा।
हादसे में ट्रेन इंजन के दो पहिए भी बेपटरी हो गए। हादसे के बाद ट्रेन खड़ी रही। जीआरपी, आरपीएफ व मसौली पुलिस पहुंच गई।
रामनगर-बाराबंकी रेलखंड के बीच मानव रहित रेलवे क्रासिंग पार कर रहे ट्रक से बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे अवध-आसाम एक्सप्रेस टकरा गई। ट्रेन डाउन लाइन से बाराबंकी की ओर आ रही भी जबकि ट्रक बिंदौरा चौराहा से नहामऊ गांव की ओर जा रहा था। ट्रक खाली था।
टक्कर के बाद ट्रक ट्रेन के इंजन में फंस कर पांच सौ मीटर तक घिसटता चला गया। करीब सौ मीटर के दायरे में ट्रक का मलबा बिखर गया जबकि आधा ट्रक ट्रेन के इंजन में ही फंसा रहा।
दु्र्घटना में ट्रेन सवार भी हुए घायल
ट्रेन इंजन के दो पहिए भी बेपटरी हो गए। रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरी ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन भी करीब एक किमी तक क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में ट्रक का चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में ट्रेन में यात्रा कर रहे राम सिंह पुत्र रघुवीर सिंह व जावेद घायल हो गए।
राम सिंह के हाथ में चोट आई। जिसने उपचार के बाद उन्हें जाने दिया गया जबकि जावेद के सिर में चोट होने से उसका उपचार सीएचसी बड़ा गांव में किया जा रहा है।
मौके पर जीआरपी, आरपीएफ व मसौली पुलिस मौजूद है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा रहे। दुर्घटना के करीब तीन घंटे तक ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। जिला अस्पताल भेजे गए चालक व क्लीनर की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।