{"_id":"66fc9156e1c3c8c1c90ca174","slug":"traffic-will-run-on-two-lanes-from-mohan-marg-to-outer-ring-road-for-30-days-lucknow-news-c-13-1-lko1029-898089-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मोहान मार्ग से आउटर रिंग रोड पर 30 दिन दो लेन पर चलेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मोहान मार्ग से आउटर रिंग रोड पर 30 दिन दो लेन पर चलेगा ट्रैफिक
विज्ञापन
लखनऊ। मोहान मार्ग से आउटर रिंग रोड पर मरम्मत के चलते 30 दिन तक दो लेन को बंद रखा जाएगा। इस दौरान सुबह छह से शाम छह बजे तक मरम्मत की जाएगी। इसके चलते बुधवार से 31 अक्तूबर तक दो लेन से ही वाहनों का संचालन होगा। ऐसे में वाहनों का दबाव रहने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मोहान मार्ग पुल चौराहे से हरदोई रिंग रोड (लखनऊ शाखा पर आगरा एक्सप्रेसवे 04 लेन कैनाल) पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। निर्माण एजेंसी ने इसकी मरम्मत के लिए दो लेन को बंद करने का फैसला लिया है।
यहां भी बदला गया है आवागमन
- खुर्रमनगर में कल्याण अपार्टमेंट के पास कुकरैल नाले के ऊपर बने फ्लाईओवर की शटरिंग खोलने का काम किया जा रहा है। उधर, मवैया पुल के नीचे आरसीसी सड़क की मरम्मत चल रही है। इसके चलते दोनों इलाकों में पांच अक्तूबर तक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
- मुंशीपुलिया से खुर्रमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सीधे खुर्रमनगर न जाकर कल्याण अपार्टमेंट से बाएं मुड़कर सर्वोदयनगर वन-वे से रहीमनगर चौराहा के रास्ते जाएगा।
- समतामूलक चौराहे की ओर से मुंशीपुलिया जाने वाले वाहन भूसा मंडी गली से होते हुए सेक्टर-25 चौराहा पहुंचकर आगे जा सकेंगे।
- समतामूलक चौराहे से खुर्रमनगर की तरफ जाने वाला यातायात सर्वोदयनगर से रहीमनगर होते हुए जाएगा।
- चारबाग से मवैया होते हुए आलमबाग की ओर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। रविंद्रालय से केकेसी, लोको चौराहा, कुंवरजगदीश चौराहा होकर जा सकेंगे।
- आलमबाग से मवैया होते हुए चारबाग की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। आलमबाग टेढ़ीपुलिया से फतेहअली तालाब, कुंवरजगदीश चौराहा होकर जा सकेंगे।
- आलमबाग थाना चौराहा होते हुए मवैया से चारबाग की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह आलमबाग थाना चौराहे से सीधे फतेहअली तालाब, कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाएगा।