फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic runs very smoothly

शहर को आने वाली सभी सड़कों से हटेगा अतिक्रमण

Fri, 16 Oct 2020 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic runs very smoothly
शहर को आने वाली सभी सड़कों से हटेगा अतिक्रमण
विज्ञापन

राजधानी में त्योहारों को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए खाका तैयार कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, शहर में आने वाली सभी सड़कों को नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
बाजारों, मंदिर व पूजा पंडालों के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखेगी। इसके लिए लगातार बाजारों में गश्त की जाएगी।
शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। 25 अक्तूबर को दशहरा है। इसके बाद दीपावली है। इन त्योहारों में बाजारों में भीड़ रहेगी। जिसे लेकर पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस ने बाजारों व सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी बाजारों व प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आने वाले सभी प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के साथ मिलकर योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली रोड, सीतापुर रोड, चौक का पूरा इलाका, पॉलीटेक्निक चौराहे से निशातगंज, चिनहट के मटियारी व तिवारीगंज का इलाका, मोहनलालगंज से तेलीबाग चौराहे के बीच, कानपुर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए दोनों विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे।
महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक, महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए प्रमुख बाजारों व पूजा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। नगर निगम के सहयोग से सड़कों पर पर्याप्त लाइट का इंतजाम किया जाएगा। खराब लाइटों को ठीक कराया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल का विशेष इंतजाम किया गया है। शिफ्ट में तैनाती होगी। बाजारों में लगातार गश्त की जाएगी।

चौराहों व सड़क किनारे नहीं स्थापित होंगी मूर्तियां
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शासन के निर्देश पर चौराहों व सड़क पर मूर्तियों के स्थापना पर रोक लगाई गई है। कोविड गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। भीड़ नहीं जुटने दी जाएगी। जहां मूर्ति स्थापना की जाएगी। वहां कोविड-19 से सुरक्षा के बारे में प्रचार-प्रसार का इंतजाम होना जरूरी है। वहीं, महिला व पुरुष के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्तों का बंदोबस्त करना होगा। निर्धारित संख्या में ही एक बार में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed