फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic released in karnailgan in Gonda.

Gonda: कांवड़ियों के गुजरने के बाद रेंगते हुए आगे बढ़े वाहन, करनैलगंज में लग गया था 10 किमी लंबा जाम

Sat, 03 Aug 2024 02:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज/गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज/गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Aug 2024 02:57 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा के कारण गोंडा करनैलगंज में बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। शनिवार दोपहर वाहनों को रवाना कर दिया गया। इस दौरान करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया था।

विज्ञापन
Traffic released in karnailgan in Gonda.
रेंगते हुए रवाना हुए वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के रामनगर में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शुक्रवार की मध्य रात्रि से ही गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके चलते करनैलगंज में करीब 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। हालांकि, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वाहनों को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


छोटे वाहनों व परिवहन निगम की बसों के आवागमन में छूट दी गई थी। बड़े वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था। शुक्रवार की मध्य रात्रि बाराबंकी प्रशासन द्वारा गोंडा के अधिकारियों को सूचना दी गई की लगातार कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के चलते रामनगर, चौकाघाट, घाघरा घाट और मसौली से बाराबंकी के बीच जाम की स्थिति बनी हुई है और गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बड़े वाहनों के यातायात पर रोक लगाने के लिए कहा गया। उसके बाद रात्रि करीब 12 बजे करनैलगंज के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने गोंडा लखनऊ मार्ग पर हुजूरपुर तिराहे के निकट बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। सुबह तक करीब 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें - सिर्फ दो घंटे में जमींदोज कर दी गई दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी, दो-दो बुलडोजर चले
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: पीड़ित के परिजनों से मिले मंत्री संजय निषाद, मीडिया से बात कर रो पड़े, बोले- चुप क्यों हैं अखिलेश


हालांकि दो पहिया, चार पहिया छोटे वाहनों व रोडवेज बसों के आवागमन को बहाल रखा गया है। मंगलवार सुबह तक बड़े वाहनों की यातायात के बंद रहने की संभावना बनी हुई है क्योंकि सावन माह के तीसरे सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक का कार्यक्रम और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए 24 घंटे पहले इस मार्ग को बंद करने का आदेश पहले से जारी है।

उपजिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि छोटे वाहनों को बाराबंकी जिले के चौकाघाट से मोड़ने की व्यवस्था है। जिसके कारण छोटे वाहनों का आगमन नहीं बंद किया गया है। बड़े वाहनों को बंद किया गया था जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed