फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor driver turns out to be the murderer of the watchman

Lucknow News: ट्रैक्टर चालक निकला चौकीदार का कातिल

Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver turns out to be the murderer of the watchman
पैसों की जरूरत होने पर बांके से हमला करके बुजुर्ग को उतार दिया था मौत के घाट
विज्ञापन

एसओजी टीम और खीरों पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूटे गए डेढ़ लाख रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर ट्राॅली चलाने वाले चालक ने ही चौकीदार की हत्या की थी। आरोपी चालक को पैसों की सख्त जरूरत थी। पैसा पाने की खातिर भट्ठे के चौकीदार पर बांके से हमला करके उसका पहले कत्ल कर दिया और फिर फरार हो गया। एसओजी टीम और खीरों पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि खीरों थाना क्षेत्र के दुकनहा गांव स्थित बीबीएफ ईंट-भट्ठे के चौकीदार छंगालाल की रविवार की रात बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। खीरों थानेदार देवेंद्र सिंह भदौरिया और एसओजी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी, निरीक्षक थानेदार संजय कुमार सिंह ने टीम के साथ सुबह खीरों क्षेत्र के ढकवा का पुरवा गांव के रहने वाले मोनू को दोकनहा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में मोनू ने चौकीदार की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भट्ठे पर ड्राइवर की नौकरी करता था। शाम को ट्राॅली में ईंट भरकर लखनऊ लेकर जाता था। उसको रुपयों की आवश्यकता थी। उसे इस बात की जानकारी रहती थी कि चौकीदार के कमरे की आलमारी में रुपये रखे रहते हैं। कमरे की चाबी बरामदे में खूंटी पर टंगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर की शाम करीब नौ बजे ट्राॅली में ईंट भरकर भट्ठे से निकल गया। गांव के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर ट्राॅली वहीं पर खड़ी कर दी और फिर भट्ठे पर पहुंच गया। पहले बांके से हमला करके चौकीदार की हत्या कर दी और फिर खूंटी पर टंगी चाबी से कमरे का ताला खोलकर आलमारी को तोड़कर एक लाख 50 हजार 300 रुपये लेकर फरार हो गया था। कुछ दूरी पर एक पानी से भरे गड्ढे में बांका फेंक दिया था। रुपयों से भरे थैले व खून से सने कपड़ों को धुलकर पड़ोस की झाड़ियों में छिपा दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका और लूटी गई नकदी बरामद कर ली गई है।


झूठ बोलता रहा आरोपी, सीडीआर ने खोल दी पोल
एसओजी प्रभारी देवेंद्र कुमार अवस्थी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी हर सवाल पर झूठ बोल रहा था। उसका कहना था कि उसने चौकीदार की हत्या नहीं की, लेकिन मोबाइल कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) ने उसके झूठ को बेनकाब कर दिया। उसके मोबाइल की लोकेशन घटना के समय भट्ठे पर ही बता रही थी। बाद में कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed