फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for today 22 June.

Top News of UP: मुख्यमंत्री योगी के सियासी लंच की रही चर्चा, चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा शूटिंग रेंज

Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
सार

यूपी में मुख्यमंत्री योगी का उप मुख्यमंत्री केशव के घर लंच चर्चा में बना रहा। वहीं, शाम को भाजपा कार्यालय में बैठक में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for today 22 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को यह खबर चर्चा में रही कि वर्तमान भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर दोपहर का भोजन करने पहुंचे। हालांकि, बताया गया कि मुख्यमंत्री कोरोना काल में हुई केशव के बेटे की शादी की में नहीं पहुंच सके थे तो मौर्य परिवार को बधाई देने के लिए लंच के लिए उनके घर पहुंचे। पूरे दिन इस खबर की चर्चा होती रही। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ भाजपा कार्यालय में यूपी चुनाव को लेकर हो रही बैठक में शामिल होने पहुंचे। वहीं, मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एलान किया कि नोएडा का शूटिंग रेंज चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


लखनऊ: सियासी मंथन के बीच डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे सीएम योगी, सियासी गलियारे में हलचल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सीएम योगी की मौजूदगी में चल रही है कैबिनेट मंत्रियों की बैठक
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक चल रही है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। जहां पहले दिन मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी। पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि ख्यातिलब्ध निशानेबाज चन्द्रो तोमर जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर: 

धर्मांतरण पर योगी सख्त: दोषियों पर लगेगा रासुका, संपत्ति भी होगी जब्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण मामले  को बेहद गंभीरता से लेते हुए मामले की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर:


यूपी: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या चार हजार से कम
यूपी में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,000 से कम हो गई है। वर्तमान में 3,910 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। विगत दिवस 16 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 55 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं। प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 486 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% फीसदी है। पढ़ें पूरी खबर:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed