फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Election 2022: BJP leaders meet in party headquarter in Lucknow for 2022 assembly election.

यूपी चुनाव 2022: सरकार और संगठन की बैठक में रणनीति पर चर्चा, क्षेत्रों में जाकर चुनावी जमीन दुरुस्त करेंगे मंत्री

Wed, 23 Jun 2021 12:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jun 2021 12:33 AM IST
सार

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सरकार और संगठन की बैठक हुई। बैठक में यूपी के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: BJP leaders meet in party headquarter in Lucknow for 2022 assembly election.
सीएम योगी की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्रों के साथ प्रभार वाले जिलों में जाकर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करेंगे। जनता, संगठन और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगे। स्थानीय समस्याओं से सरकार को अवगत कराकर समधान का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजदूगी में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर करीब चार घंटे तक मंत्रियों की क्लास हुई। मंत्रियों ने अपने विभाग की उपलब्धियां बताते हुए चुनाव के मद्देनजर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन


बैठक में महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में बहुत अच्छा काम किया है लेकिन सरकार की उपलब्धियों को उतने ही अच्छे तरीके से जनता तक पहुंचाना भी होगा। बैठक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों ने कहा कि सरकार ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को भी नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य शुरू किए हैं वहीं विपक्षी दलों के नेता केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर सरकार पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। मंत्रियों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों व प्रभार वाले जिलों में अधिक से अधिक प्रवास कर वहां सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने, विभागवार उनकी समीक्षा करने, संगठन से संवाद कर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान करने को कहा गया। वहीं कोरोना संक्र्तमण की रोकथाम के लिए सरकार के टीकाकरण अभियान को जिलों में प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

थाना-तहसील पर सुनवाई हो
मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया जिससे कार्यकर्ताओं व पार्टी के जनप्रनिधियों की थाना तहसील पर सुनवाई हो।

मंत्रियों ने दिए सुझाव
प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने विभाग के साथ जनता से जुड़े कार्यों के बारे में सुझाव दिए। कुछ मंत्रियों ने अपने विभाग की ऐसी योजनाओं का प्रस्ताव भी दिया है जिन्हें लागू करने से चुनाव में फायदा हो सकता है।

सभी को साधने की कोशिश
भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित मंत्रियों की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विनय कटियार, रमापतिराम को भी आमंत्रित किया गया था। उत्तर प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, रेखा वर्मा को भी आमंत्रित किया गया।

जितिन और शर्मा की मौजूदगी ने चौंकाया
प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। मंत्रियों में चर्चा रही कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय नेतृत्व दोनों को चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।

योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चार लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा सहित सभी विभागों में तबादलों में पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने करप्शन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया है।

अटकलों पर लगे विराम
बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और मंत्रियों ने बीते दिनों सरकार और संगठन को लेकर चली अटकलों पर विराम लगाने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि इससे महौल खराब होता है।

 

पंचायत चुनाव में भाजपा को मिलेगी भारी जीत . केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलेगी। प्रदेश की अधिकांश जिला पंचायतों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीतकर आएंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा तीन सौ से अधिक सीटों पर चुनाव जीतकर आएगी।

राजधानी में बूथ समितियों की बैठक लेंगे बीएल संतोष और राधामोहन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह बुधवार को राजधानी लखनऊ में बूथ समितियों की  बैठक लेंगे। बीएल संतोष लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में गोमती नगर विजय खंड स्थित बूथ नंबर 316 में बूथ अध्यक्ष सुषमा गौतम के घर पर बूथ अध्यक्षों की बैठक लेंगे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्पाजलि अर्पित कर बूथ पर एक पौधा भी लगाएंगे। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जानकीपुरम सेक्टर एफ स्थित बूथ नंबर 292 में बूथ अध्यक्ष सुनील तिवारी के यहां बैठक लेंगे और पौध रोपण करेंगे।

मरणोपरांत बनाया एससी मोर्चा अध्यक्ष
भाजपा अवध क्षेत्र में मुन्नैलाल कनौजिया को मरणोपरांत अनुसूचित जाति मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी की ओर से मंगलवार को मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा की गई। मुन्नैलाल कनौजिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि उनकी मृत्यु हो चुकी है। मामला मीडिया में वायरल होने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण मिश्रा ने इसे टाइपिंग मिस्टेक बताते हुए महामंत्री भगवती प्रसाद रावत को एससी मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed