{"_id":"60d19ba98ebc3e32cd742b4d","slug":"noida-shooting-range-will-be-known-as-chandro-tomar-shooting-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास खबर: चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज, मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास खबर: चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज, मुख्यमंत्री योगी ने किया एलान
Tue, 22 Jun 2021 01:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:43 PM IST
सार
नोएडा स्थित शूटिंग रेंज अब चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा मंगलवार को की।
विज्ञापन
चंद्रो तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि ख्यातिलब्ध निशानेबाज चन्द्रो तोमर जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मातृ शक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के "मिशन शक्ति" अभियान के क्रम में यह एक प्रयास है। उनके नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी ने ये घोषणा टीम-9 के साथ बैठक के दौरान की।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों से प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की और कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 4,000 से कम हो गई है। वर्तमान में 3,910 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं। विगत दिवस 16 जिलों में संक्रमण के नए मामले नहीं मिले, जबकि 55 जिलों में नए केस इकाई में आये हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 16 लाख 78 हजार 486 हो चुकी है। प्रदेश की कोविड रिकवरी दर 98.5 फीसदी हो गई है, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.1% फीसदी है। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 57 लाख 30 हजार 488 टेस्ट हो चुके हैं। जून माह में अब तक 0.2 फीसद पॉजिटिविटी दर रही है। यह कोरोना संक्रमण के नियंत्रित होने का सूचक है।
उन्होंने कहा कि राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। रेलवे, सड़क मार्ग अथवा वायुमार्ग के प्रदेश में आने वाले लोगों की जाँच कराई जाए। रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, हवाई अड्डों पर एंटीजन टेस्ट के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। संदिग्ध लक्षण वाले लोगों का आवश्यकतानुसार आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पॉजिटिव पाए जा रहे लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी कराई जाए।