{"_id":"60ed7bd58d132b088a57569d","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-13-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ रुपये देगी योगी सरकार, मायावती ने जनसंख्या नीति पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ रुपये देगी योगी सरकार, मायावती ने जनसंख्या नीति पर उठाए सवाल
Tue, 13 Jul 2021 06:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:28 PM IST
सार
यूपी सरकार ने ओलंपिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को ईनाम देने को लेकर एलान किया है। वहीं, मायावती ने प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, आजम खां को 64 दिन बाद फिर से सीतापुर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि यूपी सरकार टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये का ईनाम देगी। वहीं, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी को भी 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। एक अन्य खबर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने नई जनसंख्या नीति को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव के इतने नजदीक आने पर यह नीति लेकर आ रही है। इससे सरकार की नीयत पर सवाल उठते हैं। यहां पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक: स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को छह करोड़ रुपये देगी योगी सरकार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये का ईनाम देगी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतने पर छह करोड़ जबकि टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का ईनाम दिया जाएगा। वहीं, प्रदेश सरकार प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि भी देगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
नई जनसंख्या नीति: मायावती ने टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा- मुद्दे पर गंभीरता कम चुनावी स्वार्थ ज्यादा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए लाया जा रहा नया बिल इसके गुण दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिंता के प्रति उनकी गंभीरता, टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। इसकी नीति और नीयत दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इसमें लोगों को गंभीरता कम और चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सीतापुर: 64 दिन बाद पुत्र अब्दुल्ला के साथ जेल पहुंचे सपा नेता आजम खां
सपा नेता आजम खां 64 दिन बाद मंगलवार को अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ लखनऊ से सीतापुर जेल पहुंच गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस उन्हें लेकर जेल पहुंची और इसके बाद दोनों को उनकी बैरकों में भेज दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: 16 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगी प्रियंका गांधी, तीन दिन का हो सकता है दौरा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए संगठन और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के मकसद से 16 जुलाई से राज्य का दौरा करेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी: 43 जिलों में नहीं मिला एक भी कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री योगी बोले- और सतर्कता बरतें
यूपी के 43 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मरीज नहीं मिला है जबकि 32 जिलों में इकाई के अंक में संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। इस समय और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग जारी रखी जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर