{"_id":"61890e26d01dfc35bf6d62fc","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-8-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: मायावती बोलीं- दलित महापुरुषों का अपमान करती है सपा, श्रद्घालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची पहली रामायण यात्रा ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: मायावती बोलीं- दलित महापुरुषों का अपमान करती है सपा, श्रद्घालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची पहली रामायण यात्रा ट्रेन
Mon, 08 Nov 2021 05:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Nov 2021 05:26 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि दलित वर्ग के महापुरुषों को लेकर सपा का रवैया हमेशा ही तिरस्कारपूर्ण रहा है। उसे इन वर्गों का वोट आगामी चुनाव में नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में अखिलेश यादव की रैली में रामअचल राजभर और लालजी वर्मा के सपा में शामिल होने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों का अपमान करती है। उसे इन वर्गों का वोट नहीं मिलेगा। वहीं, पहली रामायण यात्रा ट्रेन श्रद्घालुओं को लेकर सोमवार को अयोध्या पहुंच गई है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि सपा शुरू से ही दलितों व पिछड़ों में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों की तिरस्कारी रही है जिसका खास उदाहरण फैजाबाद जिले में से बनाया गया नया अंबेडकरनगर जिला है। भदोही को नया जिला संत रविदास नगर बनाने का भी इन्होंने विरोध किया तथा इसका नाम तक भी सपा सरकार ने बदल दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रामायण यात्रा: पहली ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
आईआरसीटीसी की ओर से शुरू की गई श्री रामायण यात्रा की पहली ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में भारत के विभिन्न प्रदेशों के 132 श्रद्धालु सवार थे। रेलवे प्रशासन ने इन श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
एटीएस का दावा: अलकायदा से जुड़ रहे अवैध धर्मांतरण के तार, उमर और कलीम के खाते में आए 79 करोड़
एटीएस का दावा है कि अवैध धर्मांतरण के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ रहे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दावा किया है कि इस मामले में पूर्व में महाराष्ट्र से गिरफ्तार एडम और कौसर आलम के पास से जो साक्ष्य मिले हैं, उससे पता चला है कि दोनों जिहाद की हिंसात्मक विचारधारा से प्रभावित व पोषित हैं। इसके अलावा कई ऐसे धार्मिक साहित्य जिनका संबंध अल कायदा जैसे आतंकी समूह से रहा है, उनसे भी दोनों का प्रभावित होना पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
हाथी-हाथ के साथ में रोड़ा बनी पंजाब की रार, ये हैं तीन बड़े कारण जो कांग्रेस-बसपा में नहीं होने दे रहे गठबंधन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नया गठबंधन तैयार करने की कांग्रेस की मुहिम को झटका लगा है। बसपा यूपी में कांग्रेस के साथ आने को तैयार नहीं है। इसके लिए जहां पुराने अनुभव को सामने रखा जा रहा है तो वहीं अहम रोड़ा पंजाब का चुनाव है जिसमें कांग्रेस और बसपा आमने-सामने हैं। ऐसे में यूपी में इस तरह का गठबंधन दूर की कौड़ी लग रहा है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: पश्चिम और बुंदेलखंड में शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, मेरठ और महोबा में इसी माह होंगी रैलियां, प्रियंका समेत बड़े नेता रहेंगे मौजूद
कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में इसी माह शक्ति प्रदर्शन करेगी। वीरों की धरती महोबा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आने वाले मेरठ में बड़ी रैलियां की जाएंगी। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। एक-दो दिन में रैलियों की तिथियां भी औपचारिक रूप से जारी कर दी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर