{"_id":"6188ef1961a9ac4dd6551227","slug":"first-train-of-ramayan-yatra-arrived-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण यात्रा: पहली ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण यात्रा: पहली ट्रेन श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंची, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईआरसीटीसी की ओर से शुरू की गई श्री रामायण यात्रा की पहली ट्रेन सोमवार सुबह 9 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में भारत के विभिन्न प्रदेशों के 132 श्रद्धालु सवार थे। रेलवे प्रशासन ने इन श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या और श्रीराम हमारे दिलों में बसे हैं। आज अयोध्या पहुंचकर हमारा जीवन धन्य हो गया। कुछ अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है, यह देश के लिए सौभाग्य की बात है।
सभी श्रद्धालुओं ने रेलवे द्वारा ट्रेन में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की प्रशंसा की। लोगों ने इसे फाइव स्टार होटल जैसा बताया। स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रद्धालु अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी व सरयू तट पर दर्शन व पूजन करेंगे। इसके अलावा वह पूरी अयोध्या का भ्रमण करेंगे और नंदीग्राम भी जाएंगे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने 4 लग्जरी बसों का इंतजाम किया है। यह ट्रेन मंगलवार की शाम 4:30 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। वहीं, श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए जिले का कोई भी जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं था।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
ट्रेन से बाहर निकलते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए और कहा कि जिस तरह से अयोध्या का विकास किया जा रहा है। यह प्रशंसनीय है। अयोध्या हमारे देश की सांस्कृतिक राजधानी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही अयोध्या को लेकर प्रयासरत रहे हैं। 3 नवंबर को शहर में इस बार पांचवां दीपोत्सव मनाया गया। दीपोत्सव ने अयोध्या को एक अलग पहचान दी है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
एक श्रद्धालु जोड़े ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेकर अपनी यात्रा को यादगार बनाया। इस ट्रेन के संचालन से देश भर के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकेंगे। अयोध्या में भी घूमने के लिए उनके लिए बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।