Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cyclone to worsen weather in state, heavy rain alert issued in these districts from tomorrow

यूपी: प्रदेश में चक्रवात की वजह से फिर बिगड़ेगा मौसम, कल से इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Fri, 20 Nov 2026 07:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Nov 2026 07:10 AM IST
सार

देश में आए नए चक्रवात का असर यूपी के मौसम पर भी पड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 नवंबर को इसका असर प्रदेश में रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Cyclone to worsen weather in state, heavy rain alert issued in these districts from tomorrow
यूपी में फिर बदलेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शनिवार से माैसम बदलने वाला है। माैसम विभाग का कहना है कि 21 नवंबर से प्रदेश में हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। साथ ही 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर के साथ सोनभद्र, चंदौली और गाजीपुर में बारिश के आसार हैं। इस जिलों में पुरवा हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, चक्रवात और पुरवा हवाओं के असर से 20 से 22 नवंबर के बीच रात के तापमान में तीन डिग्री और दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे के असर से बलिया में दृश्यता 30 मीटर और आजमगढ़ में 80 मीटर तक सिमट गई।बृहस्पतिवार को 24.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ मुरादाबाद में सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर में सबसे ठंडी रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed