Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A car got stuck between two dumpers, leaving five people, including two women, fighting for life for two hours

लखनऊ: दो डंपरों के बीच फंसी कार, दो महिलाओं समेत पांच लोग दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझते रहे

Fri, 20 Nov 2026 07:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 20 Nov 2026 07:19 AM IST
सार

Accident in Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज में हुए एक हादसे में दो पांच लोग कार के अंदर बुरी तरह से फंस गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन
A car got stuck between two dumpers, leaving five people, including two women, fighting for life for two hours
लखनऊ में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। निगोहां में शादी समारोह से शामिल होकर वृंदावन जा रहे कार सवारों की गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने भी कार में जोरदार टक्कर मार दी। दो डंपरों के बीच फंसने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग अंदर ही फंस गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कार में फंसी दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर बताई गई। सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे तक कार में फंसे सभी पांचों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर-2 भेजा गया। हादसे में सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed