फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP ATS claims link of conversion with alkaida.

एटीएस का दावा: अलकायदा से जुड़ रहे अवैध धर्मांतरण के तार, उमर और कलीम के खाते में आए 79 करोड़ रुपये

Mon, 08 Nov 2021 11:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Nov 2021 11:57 AM IST
सार

यूपी एटीएस ने प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा किया है। मामले में आरोपी उमर और कलीम के खाते में भारी-भरकम फंडिंग के प्रमाण मिले हैं।

विज्ञापन
UP ATS claims link of conversion with alkaida.
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटीएस का दावा है कि अवैध धर्मांतरण के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ रहे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दावा किया है कि इस मामले में पूर्व में महाराष्ट्र से गिरफ्तार एडम और कौसर आलम के पास से जो साक्ष्य मिले हैं, उससे पता चला है कि दोनों जिहाद की हिंसात्मक विचारधारा से प्रभावित व पोषित हैं। इसके अलावा कई ऐसे धार्मिक साहित्य जिनका संबंध अल कायदा जैसे आतंकी समूह से रहा है, उनसे भी दोनों का प्रभावित होना पाया गया है।

विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि जून में धर्मांतरण के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ था। मुख्य सरगना मौलाना उमर गौतम और कलीम सिद्दीकी समेत 16 आरोपियों को अलग अलग दिनों में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया जा चुका है। उमर का बेटा अब्दुल्ला इस सिंडिकेट में शामिल जहांगीर आलम, कौसर व फराज शाह से सीधे व सक्रिय रूप से संपर्क में रहा है।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार उमर गौतम और कलीम सिद्दीकी के खातों में 79 करोड़ रुपये की फंडिंग के साक्ष्य मिले हैं। इसमें उमर गौतम के खातों से 57 करोड़ और कलीम के खातों से 22 करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर और कलीम दोनों को ही लगभग एक जैसे संगठनों से ही फंडिंग हुई है। इनके और इनकी संस्थाओं के खातों में ब्रिटेन, अमेरिका व अन्य खाड़ी देशों से भी भारी मात्रा में हवाला व अन्य माध्यमो से पैसों के आने का प्रमाण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed