{"_id":"62501b56d6b20863a2414b55","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-8-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP:योगी का निर्देश- गरीबों की दुकानों पर न चलाएं बुलडोजर, यूपीटीईटी 2021 का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP:योगी का निर्देश- गरीबों की दुकानों पर न चलाएं बुलडोजर, यूपीटीईटी 2021 का परिणाम जारी
Fri, 08 Apr 2022 05:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Apr 2022 05:00 PM IST
सार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सिर्फ माफिया के खिलाफ ही बुलडोजर चलाएं। किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान न तोड़ी जाए। उधर, प्राथमिक परीक्षा के लिए 12,91,628 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11,47,090 ने परीक्षा में भाग लिया। शुक्रवार को जारी परिणाम में 4,43,598 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी: 'किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलाएं बुलडोजर', सीएम योगी का अफसरों को निर्देश
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं। बुलडोजर सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर ही चलाएं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपीटीईटी 2021 का परिणाम जारी, प्राथमिक में 38 और उच्च प्राथमिक में 28 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण
उत्तर प्रदेश शिक्षण पात्रता परीक्षा 2021 का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हो गया। लगभग 19 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। प्राथमिक श्रेणी में 38.67 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जबकि उच्च प्राथमिक श्रेणी में 28.33 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोंडा में संत आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी कार में पांच अप्रैल को गायब हुई किशोरी का शव बरामद हुआ है। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर
दुष्कर्म की धमकी देने वाले महंत के खिलाफ केस दर्ज: महिला आयोग ने डीजीपी को लिखा पत्र, बोलीं- महिलाएं इन लोगों का आसान शिकार
सीतापुर के खैराबाद इलाके में महंत द्वारा विशेष समुदाय की महिलाओं का दुष्कर्म किए जाने धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग ने यूपी डीजीपी को पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: अनी बुलियन के एमडी सहित उनके सहयोगियों की करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क
जनता से ठगी करने की आरोपी कंपनी अनी बुलियन के एमडी समेत उनके सहयोगियों की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: हजरतगंज चौराहा स्थित इंडियन बैंक में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख
इंडियन बैंक की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पढ़ें पूरी खबर