फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath instructs officers to do not use buldozer on poor people' property.

यूपी: 'किसी गरीब की झोपड़ी-दुकान पर न चलाएं बुलडोजर', सीएम योगी का अफसरों को निर्देश

Fri, 08 Apr 2022 04:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Apr 2022 04:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सिर्फ माफिया के खिलाफ ही बुलडोजर चलाएं। किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान न तोड़ी जाए।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath instructs officers to do not use buldozer on poor people' property.
अफसरों को सीएम योगी का निर्देश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी गरीब की झोपड़ी और दुकान पर बुलडोजर न चलाएं। बुलडोजर सिर्फ पेशेवर माफिया, दुर्दांत अपराधी और माफियाओं की अवैध संपत्ति पर ही चलाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे माफिया जिन लोगों ने कमजोरों और व्यापारियों की संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया हो सिर्फ उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। किसी को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर त्वरित एक्शन लिया जाए। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस तथा गरीबों के प्रति संवेदनशीलता योगी सरकार का पिछले पांच साल मूलमंत्र रहा है। दूसरी पारी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी सिद्धांत को प्रशासन में आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध मून सिटी पर चला बुलडोजर
एलडीए के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को अवैध हाउसिंग सोसाइटी मून सिटी पर बुलडोजर चला इसे ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही दो अन्य इलाकों में भी अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। प्रवर्तन जोन तीन के जोनल अधिकारी कमल जीत सिंह ने बताया कि नरेन्द्र तिवारी एवं आशीष शर्मा द्वारा ग्राम व पोस्ट मौदा काकोरी पर प्राधिकरण से बगैर नक्शा स्वीकृत कराए लगभग 10 वर्ष पूर्व अनाधिकृत रूप से मून सिटी नाम से अवैध प्लॉटिंग की गई थी।

निर्माण के संबंध में कोई स्वीकृत मानचित्र व साक्ष्य न प्रस्तुत करने पर विहित न्यायालय के आदेश पर इसे ध्वस्त किया गया। इसी जोन में रईस अहमद ने मौजा प्यारेपुर में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लॉटिंग की गई थी, जिसमें ग्रुप हाउसिंग निर्माण एवं डुप्लेक्स भवनों पर रोहाउसिंग का भी निर्माण किया गया था, जिसे  ध्वस्त किया गया।


इसी प्रकार प्रवर्तन जोन दो के जोनल अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि आसिफ खान व अन्य ने कासिमपुर पकरी बौद्ध विहार शांति उपवन पार्किंग स्थल के सामने कानपुर रोड पर अवैध रूप से कराए गए निर्माण को तोड़ा गया। जोन एक के विहित प्राधिकारी अमित राठौर ने बताया कि कई अवैध निर्माण तोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed