{"_id":"62444f65e384226f934918f2","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-30-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: 13 अप्रैल को आयोजित होगी यूपी बोर्ड के रद्द हुए पेपर की परीक्षा, 83 प्रतिशत लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: 13 अप्रैल को आयोजित होगी यूपी बोर्ड के रद्द हुए पेपर की परीक्षा, 83 प्रतिशत लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज
Wed, 30 Mar 2022 07:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Mar 2022 07:03 PM IST
सार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। मामले में दोषियों पर रासुका लगाने का निर्देश दिया गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बोर्ड के इंटरमीडिएट का पेपर लीक होने के बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक मामले की जांच एसटीएफ करेगी। दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर, योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कोविड प्रबंधन टीम के साथ पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण पर और जोर देने की बात कही है। उन्होंने इस संबंध में अफसरों को कई निर्देश दिए। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
13 अप्रैल को आयोजित होगी यूपी बोर्ड का रद्द हुआ अंग्रेजी का पेपर, दोषियों पर रासुका लगाने के निर्देश
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने शासनादेश जारी करते हुए यह जाकारी दी है। छात्रों को अब बुधवार 13 अप्रैल को री-एग्जम के लिए उपस्थित होना होगा। परीक्षा 24 जिलों में सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक की शिफ्ट में आयोजित होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा रद्द: बलिया में एग्जाम शुरू होने से पहले ही मिल रहा था प्रश्नपत्र
वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत यूपी के 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। पेपर आउट होने के बाद यह फैसला लिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ ने शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
83 प्रतिशत लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, मुख्यमंत्री योगी बोले- इसे और तेज करें
उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 83 प्रतिशत से अधिक पात्र वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं। 15-17 आयु वर्ग के लगभग 93℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 24 लाख पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज भी मिल चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के 7.19 लाख बच्चों को टीकाकवर मिल चुका है। इसे सतत जारी रखा जाए। 12-14 आयु वर्ग का टीकाकरण तेज किया जाए। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 की बैठक में कही। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: बसपा नेता की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई
एलडीए की टीम ने बुधवार को बालू अड्डे स्थित बसपा नेता व याजदान बिल्डर की अवैध संपत्ति को ढहाना शुरू कर दिया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी: स्वॉट टीम ने पकड़ी साढ़े चार करोड़ की चरस, आंध्र प्रदेश से जुड़े हैं तस्करों के तार, दो गिरफ्तार
मैनपुरी व आसपास के जिलों में फुटकर में चरस की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस इस मामले में अब एनसीबी की मदद लेगी, जिससे तस्करों की जड़ों तक पहुंचा जा सके। पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर