{"_id":"624408e28b6b10034771c2ba","slug":"up-board-exam-2022-news-impact-ballia-dm-recommendation-to-cancel-intermediate-12th-english-exam-question-paper-went-viral","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा रद्द: बलिया में एग्जाम शुरू होने से पहले ही मिल रहा था प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा रद्द: बलिया में एग्जाम शुरू होने से पहले ही मिल रहा था प्रश्नपत्र
Wed, 30 Mar 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 03:23 PM IST
सार
वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत यूपी के 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी परीक्षा निरस्त कर दी गई है। पेपर आउट होने के बाद यह फैसला लिया गया है। मामले की जांच एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा को वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत यूपी के 24 जिलों में रद्द कर दिया गया है। प्रश्नपत्र लीक होने के कारण यह फैसला लिया गया है। मामले में शिक्षा विभाग की मंत्री गुलाब देवी के निर्देश पर बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं जांच के लिए एसटीएफ को लगा दिया गया है। इस प्रकरण में भी कई और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
बलिया में मंगलवार शाम इंटरमीडिएट अंग्रेजी का प्रश्नपत्र वायरल हो गया। यह परीक्षा बुधवार को दूसरी पाली में होनी थी। पेपर के सवाल में होने वाली परीक्षा से मैच करने पर बलिया डीएम ने इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति बोर्ड से की थी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी और 316 ईआई के प्रश्नपत्र प्रकटन की आशंका में वाराणसी, बलिया और आजमगढ़ समेत यूपी के 24 जिलों में रद्द परीक्षा निरस्त की गई है।
विज्ञापन
उक्त परीक्षा की नई तिथि 13 अप्रैल घोषित की है। अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त होने की सूचना के बाद परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों को लौटा दिया गया। इसको लेकर परीक्षार्थियों में नाराजगी रही। उनका कहना था कि प्रशासन को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि प्रश्नपत्र लीक न हो।