Top News of UP: केजरीवाल का बड़ा एलान, अयोध्या की मुफ्त यात्रा करेंगे दिल्ली वासी, प्रदेश के 75 जिलों में सिर्फ 5 नए कोरोना संक्रमित
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद कहा कि अब दिल्लीवासी अयोध्या की यात्रा मुफ्त में कर सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार सहायता देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए साथ ही एलान किया कि अब दिल्लीवासी अयोध्या की मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। वहीं, उनकी इस यात्रा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज किया कि जो लोग भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे थे वो अब चुनाव के समय रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
केजरीवाल का पलटवार: कहा- योगी जी, दिल्ली के लोग फ्री अयोध्या की यात्रा करेंगे, आपको आपत्ति क्यों
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और घोषणा की है कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को अयोध्या तीर्थ की यात्रा फ्री कराएगी। दरअसल, एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार दिया था वो भी अब अयोध्या आ रहे हैं। इन लोगों से दिल्ली तो संभलता नहीं यूपी में फ्री-फ्री कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
75 जिलों में सिर्फ 5 नए कोरोना संक्रमित मिले, मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रित
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण न्यूनतम स्थिति में है। विगत 24 घंटे में हुई एक लाख 48 हजार 946 सैम्पल की टेस्टिंग में लखनऊ, कानपुर नगर और जालौन जिलों को छोड़ शेष किसी भी जिले में एक भी नया केस नहीं पाया गया। इसी अवधि में 07 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को मिले ये सौभाग्य
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार की सुबह अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने राम जन्मभूमि में भगवान राम की पूजा-अर्चना की। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में सियासी सरगर्मियां बढ़ीं: पुलिस ने कसी कमर, प्रदेश को चार जोन में बांटकर की जा रही तैयारी
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। नेताओं के दौरे व रथ यात्राएं शुरू हो चुकी हैं। अगले महीने से रैलियों व सम्मेलनों का दौर शुरू होगा। इसे देखते हुए पुलिस ने कमर कस ली है। बड़े चुनावी कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रदेश को चार जोन में बांटा गया है। पढ़ें पूरी खबर
दो एयरपोर्ट पूर्वी यूपी के विकास को देंगे डबल उड़ान, गोरखपुर-कुशीनगर से हवाई सेवा पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात
कभी पिछड़े इलाके में शुमार रहे पूर्वांचल में बमुश्किल 50 किमी के फासले पर सात साल के अंदर दो-दो हवाई अड्डे आने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की सौगात पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। दोनों हवाई अड्डे विकास को नई उड़ान तो देंगे ही, साथ ही खराब मौसम में एक-दूसरे का विकल्प भी बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर