फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal replied back to CM Yogi Adityanath.

केजरीवाल का पलटवार: कहा- योगी जी, दिल्ली के लोग फ्री अयोध्या की यात्रा करेंगे, आपको आपत्ति क्यों

Tue, 26 Oct 2021 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Oct 2021 02:58 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब दिल्ली के लोग अयोध्या की यात्रा फ्री में कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal replied back to CM Yogi Adityanath.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और घोषणा की है कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को अयोध्या तीर्थ की यात्रा फ्री कराएगी। दरअसल, एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिन लोगों ने पहले भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकार दिया था वो भी अब अयोध्या आ रहे हैं। इन लोगों से दिल्ली तो संभलता नहीं यूपी में फ्री-फ्री कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिस पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि योगी जी, दिल्ली मतलब सबको मुफ्त दवाई, बेहतर शिक्षा, बेटियों की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान है।
विज्ञापन


आज (मंगलवार को) मैंने एलान किया कि दिल्ली के लोगों को कल से अयोध्या तीर्थ यात्रा फ्री कराएंगे फिर इसे यूपी में भी लागू करेंगे। इस योजना से करोड़ों जनता प्रभु के दर्शन कर पाएगी। योगीजी, इसमें आपको आपत्ति क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने केजरीवाल की अयोध्या यात्रा पर बयान दिया था कि केजरीवाल से दिल्ली संभलती नहीं और यूपी में फ्री-फ्री की बात करते हैं। कोरोना काल में इन लोगों ने ही यूपी के लोगों को दिल्ली से निकाल दिया था और अब चुनाव आए हैं तो फ्री-फ्री के वादे कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने रामलला के दर्शन करने के बाद कहा, आज मुझे रामजन्म भूमि में रामचन्द्र जी के दर्शन का सौभाग्य मिला। कल सरयू आरती की थी। आज हनुमान बाबा के भी दर्शन किए। मैं भगवान से अपने देश की खुशहाली की प्रार्थना करता हूं। हमारे देश से कोरोना खत्म हो और का विकास हो। मैं चाहता हूं ये सौभाग्य हर भारतवासी को मौका मिले सब लोग यहां आएं और प्रभु के दर्शन करें।

'मैं छोटा आदमी हूं, मुझे भगवान ने सब कुछ दिया है'

केजरीवाल ने कहा कि मैं छोटा आदमी हूं। मुझे भगवान ने बहुत कुछ दिया है। मेरे पास जितनी क्षमता साधन और ताकत है। उसका इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन करवाने के लिए करूंगा। दिल्ली में हम मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वैष्णो देवी व शिरडी सहित कई जगह दिल्लीवासियों को तीर्थ यात्रा करवाते हैं। हमने कल कैबिनेट बैठक रखी है उसमें अयोध्या को भी शामिल कर दिल्ली के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे। इसमें सारा खर्चा सरकार उठाएगी।

अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो सभी यूपी वासियों के लिए भी राममंदिर का दर्शन कराने का फ्री में अरेंजमेंट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed