फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 15 November.

Top News of UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- दलितों को समझाएं राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करें, सीबीआई कोर्ट में पेश हुए आजम खां

Mon, 15 Nov 2021 06:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Nov 2021 06:23 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से दलितों के घर जाने और उनसे राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 15 November.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो दलितों के घर जाएं और उन्हें समझाएं कि वो जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करें। वहीं, जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खां सोमवार को कोर्ट में पेश हुए। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से बोले- दलितों को समझाएं जातिवाद नहीं राष्ट्रवाद के नाम पर करें वोट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने गांव में दलितों के घर जाएं और उनके साथ चाय पिएं। उन्हें समझाएं कि मतदान जातिवाद, क्षेत्रवाद और पैसे के नाम पर न करें बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर करें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जल निगम भर्ती घोटाला: सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद सीतापुर जेल लौट गए सपा नेता आजम खां
जल निगम भर्ती घोटाले में आरोपी पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान सोमवार को लखनऊ स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुए और पेशी के बाद सीतापुर जेल के लिए रवाना हो गए। वह विशेष न्यायाधीश मनोज पांडे के निर्देश पर कोर्ट में पेश हुए। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ: नेपाल भागने की कोशिश में पकड़ा गया संदिग्ध, 13 लाख रुपये का कैश बरामद
सीतापुर की कोतवाली लहरपुर इलाके में सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख 25 हजार रूपये बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो बरामद हुई नकदी चोरी की बताई जा रही है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने कर दिया प्रदेश को बर्बाद, मजदूर-किसान सबसे ज्यादा परेशान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा कानून में बदलाव ला रही है। उससे मजदूर परेशान हैं। मजदूरों को कानूनों से जकड़ रहे हैं। कारखाने बंद हो रहे हैं। मजदूरों की नौकरी समाप्त हो रही है। पढ़ें पूरी खबर


यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती से बात कर शोक व्यक्त किया, ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed