{"_id":"61923d5a6cd4335f374356f9","slug":"a-man-arrested-in-sitapur-with-13-lakh-rupees-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: नेपाल भागने की कोशिश में पकड़ा गया संदिग्ध, 13 लाख रुपये का कैश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: नेपाल भागने की कोशिश में पकड़ा गया संदिग्ध, 13 लाख रुपये का कैश बरामद
Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Nov 2021 04:28 PM IST
सार
सीतापुर की लहरपुर कोतवाली में पुलिस ने एक युवक को 13 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर की कोतवाली लहरपुर इलाके में सोमवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 लाख 25 हजार रूपये बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो बरामद हुई नकदी चोरी की बताई जा रही है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी का नाम अनिल बताया जा रहा है। वह नेपाल का निवासी है। हालांकि, नेपाल में किस जिले में रहता है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नवंबर माह में मुंबई के चेंबूर इलाके में चोरी हुई थी। उस घटना में इस आरोपी का हाथ था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की लोकेशन पर है संदीप को पकड़ा जाना बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दे दी गई है। मुंबई पुलिस वहां से रवाना हो चुकी है। कुछ ही घंटों में वह सीतापुर आ जाएगी। इधर, आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
इसके बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पकड़ा गया आरोपी टूरिस्ट बस में सवार होकर नेपाल भागने की कोशिश में था। बस बहराइच जा रही थी। बस की तलाशी और चेकिंग के दौरान आरोपी पकड़ा गया है।