फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP government has ruined the state says Akhilesh yadav.

यूपी: अखिलेश यादव बोले- सरकार बनने पर एक्सप्रेस-वे में मनमानी की कराएंगे जांच, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता से हुआ समझौता

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठ और गलत कार्यों की वजह से जनता उसे सत्ता से बेदखल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार ने शुरू किया, लेकिन सत्ता बदलने के बाद भाजपा सरकार ने इसकी गुणवत्ता से समझौता किया।

विज्ञापन
BJP government has ruined the state says Akhilesh yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण में हुई मनमानी की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा है कि एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी बनेगी। वहां अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा, ताकि आवागमन करने वालों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा मिले।  

विज्ञापन


लोहिया सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के झूठ और गलत कार्यों की वजह से जनता उसे सत्ता से बेदखल करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सपा सरकार ने शुरू किया, लेकिन सत्ता बदलने के बाद भाजपा सरकार ने इसकी गुणवत्ता से समझौता किया। तकनीकी खांमियां छोड़ी गई। एक्सप्रेस.वे के निर्माण में मीडियन को घटाकर लोगों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया गया है। निर्माण में रोड कांग्रेस के मानकों को पूरा नहीं किया गया। इसके बाद भी भाजपा सरकार साढ़े चार साल में इसे पूरा नहीं कर पाई है। प्रधानमंत्री से आधे अधूरे एक्सप्रेस वे का लोकार्पण कराया जा रहा है। एक्सप्रेस वे के आसपास आधारभूत सुुविधाओं का भी विकास नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण काल में मजदूरों को उनके हाल पर छोड़ दिया, जबकि सपाइयों ने घर-घर जाकर मदद की है। आजमगढ़ को अपनी सांसद निधि से आक्सीजन प्लांट दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून में बदलाव करके मजदूरों के रोजगार को छीनने का प्रयास कर रही है। वह गाजीपुर से अपनी यात्रा शुरू करना चाह रहे थे, लेकिन वहां के जिलाधिकारी ने अनुमति नहीं दी है। एक्सप्रेस वे पर विभिन्न स्थानों पर बने एंट्री को बोल्डर रख कर बंद किया जा रहा है। सपा नेताओं के घर पर पुलिस भेजी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने कुंवर हर्षिक राजवीर द्वारा लिखी गई पुस्तक सोशलिस्ट हीरो का विमोचन किया और उनके एक गीत को भी लांच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर चढाएंगे फूल, निकालेंगे साइकिल यात्रा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के हौंसले बुलंद हैं। सरकार रोकने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन जरुरत पड़ी तो सपा कार्यकर्ता साइकिल से एक्सप्रेस वे पर निकल लेंगे। उन्हें कोई रोक नहीं पाएगा। बसपा सरकार के कार्यकाल में भी सपाई हाईवे पर साइकिल यात्रा निकाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को सपा कार्यकर्ता जगह- जगह एक्सप्रेस वे पर फूल चढ़ाएंगे।

विभिन्न दलों के लोगों ने ली सदस्यता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह पटेल, एवं उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पटेल, महासचिव महेंद्र सिंह ने अपनी पार्टी का सपा में विलय की घोषणा की। इसी तरह तुलसीपुर बलरामपुर के पूर्व बसपा प्रत्याशी अकील अहमद, एएमयू छात्रसंघ उपाध्यक्ष यासीन गाजी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा, प्रखर कलहंस, मुसर्रफ  हुसैन, पीस पार्टी के जुनैद अहमद, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष नजीर अहमद, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत प्रताप सिंह ने सपा की सदस्यता ली। नवनिर्माण पार्टी की ललिता कटियार, पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के राजेश सिद्धार्थ, लेबर एस पार्टी के राम प्रकाश बघेल ने सपा के समर्थन की घोषणा की।


आर्थिक सहायता दी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गौरव सिंह तथा गोरखा परिसंघ आगरा के जिलाध्यक्ष रवि थापा ने मुलाकात की। लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र के ऋषि सिंह की हत्या की जानकारी दी। उनके परिजनों से भी मुलाकात कराई। सपा अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को दो लाख की आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed