फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 14 April.

Top News of UP:योगी बोले- यूपी से हो रहा आंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण, अखिलेश के साथ मैनपुरी में मुलायम ने किया हार पर मंथन

Thu, 14 Apr 2022 07:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Apr 2022 07:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने अपने समय में जिस तरह की मुश्किलों का सामना किया कोई और होता तो टूट जाता पर आंबेडकर असामान्य थे। वे चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़ें। पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 14 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 33वें स्थापना दिवस व आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया और समाज व देश के लिए डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया। उधर, मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सपा की हार पर मंथन किया गया। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी बोले- आंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण यूपी से होगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 131 साल पहले महू में आंबेडकरजी जन्मे थे। तब समाज में अस्पृश्यता बहुत थी। स्कूल में बैठने से लेकर, पढ़ाई, दोस्तों, खानपान आदि सभी जगह उन्हें भेदभाव झेलना पड़ा। सामान्य व्यक्ति होता तो टूट जाता] लेकिन बाबा साहेब सामान्य नहीं, असामान्य थे। वे चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़े। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मुलायम-अखिलेश पहुंचे मैनपुरी: बाबा साहब आंबेडकर को किया नमन, सपा नेताओं के साथ की बैठक, हार पर मंथन
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इसके बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मीडिया को कार्यक्रम से दूर रखा गया। माना जा रहा है कि सपा संरक्षक और अध्यक्ष ने मैनपुरी की दो विधानसभा सीट सदर और भोगांव में हुई सपा की हार के कारणों की समीक्षा की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय दौरा: लखनऊ पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने उनके सम्मान में राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया है। पढ़ें पूरी खबर

मंत्री अजय मिश्र टेनी बोले: धार्मिक स्थल पर भगवा झंडा लगाने वालों की होगी जांच, कश्मीर में आतंकियों की सूची बना हुआ सफाया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने गुरुवार को शाहजहांपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर कहा कि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती है। सबको समान अवसर मिलना चाहिए। सभी को अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आचरण करना चाहिए। धार्मिक स्थल पर भगवा लगाने के सवाल पर बोले कि ऐसा करने वालों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर


वाराणसी में दर्दनाक हादसा: साड़ी गोदाम में लगी आग, पिता-पुत्र समेत चार जिंदा जले, सीएम योगी ने जताया शोक
वाराणसी के कमच्छा इलाके में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। इलाके के अशफाक नगर स्थित साड़ी कारखाने में लगी भीषण आग में  पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed