फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath address in BBAU Lucknow.

बीबीएयू स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री योगी बोले- आंबेडकर के सपनों के भारत का निर्माण यूपी से होगा

Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Apr 2022 07:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 33वें स्थापना दिवस व आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित किया और समाज व देश के लिए डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath address in BBAU Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 131 साल पहले महू में आंबेडकरजी जन्मे थे। तब समाज में अस्पृश्यता बहुत थी। स्कूल में बैठने से लेकर, पढ़ाई, दोस्तों, खानपान आदि सभी जगह उन्हें भेदभाव झेलना पड़ा। सामान्य व्यक्ति होता तो टूट जाता] लेकिन बाबा साहेब सामान्य नहीं, असामान्य थे। वे चुनौतियों से लड़कर आगे बढ़े। यही वजह है कि आगे चलकर उन्होंने भेदभाव, अस्पृश्यता, शोषण मुक्त समाज बनाने का प्रयास किया। हमारी कोशिश है कि आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने की शुरुआत यूपी से हो।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के 33वें स्थापना दिवस व आंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने तमाम चीजों को झेलने के बाद भी संविधान निर्माण में इसकी कहीं आंच नहीं आने दी, क्योंकि सकारात्मक सोच ही व्यक्ति आगे बढ़ाती है। व्यक्ति की महानता में निखार तब आता है जब वह संघर्ष, चुनौतियों से लड़कर रास्ता बनाता है। सीएम ने आंबेडकर और उसी समय उभरे योगेंद्र नाथ मंडल का जिक्र किया। जो बाद में पाकिस्तान के कानून मंत्री भी बने।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंबेडकर शुरू से अंत तक भारतीय और भारतीयता के लिए ही रहे। सीएम ने कहा कि आंबेडकरजी के विचार सकारात्मक थे। आज देश ही नहीं विदेश में भी उनके नाम पर संस्था, स्मारक और छात्रवृत्तियां हैं। पीएम ने उनकी महानता के अनुरूप पंच तीर्थ को विकसित करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में भी एक भव्य सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। जहां बाबा साहेब पर शोध होगा और प्रदेश सरकार छात्रवृत्ति भी देगी। उन्होंने केंद्र-प्रदेश की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वंचित समाज के युवा इसका लाभ लें और बाबा साहब के सपनों को साकार करें। नए भारत, नए यूपी के निर्माण में योगदान दें।


उन्होंने कुलपति से कहा कि छात्रों को सामाजिक और व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। इसके लिए भी प्रयास करें। एनईपी इसका एक बेहतर माध्यम है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, अध्यक्ष अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास निगम डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, कुलाधिपति प्रकाश चंद्र बरतुनिया, कुलपति प्रो. संजय सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन मुकेश मेश्राम, प्रो. केएल महावर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed