{"_id":"613dea302f1d750c5554d800","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-12-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: किसानों के समर्थन में आए वरुण गांधी, योगी को लिखा पत्र, यूपी के 63 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: किसानों के समर्थन में आए वरुण गांधी, योगी को लिखा पत्र, यूपी के 63 जिलों में एक भी कोरोना मरीज नहीं
Sun, 12 Sep 2021 05:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Sep 2021 05:23 PM IST
सार
भाजपा सांसद ने किसानों के पक्ष में आवाज उठाई है। इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने योगी सरकार को पत्र लिखकर किसानों के पक्ष में कई मांगे रखी हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 63 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 177 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
खुलकर किसानों के समर्थन में भाजपा सांसद वरुण गांधी, सीएम योगी को पत्र लिखकर कहा- 400 रुपये करें गन्ने का रेट
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गन्ने का रेट बढ़ाकर 400 प्रति क्विंटल करने का आग्रह किया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार की ओर से भी किसानों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने और डीजल पर प्रति लीटर 20 रुपये सब्सिडी दिए जाने का सुझाव भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी के 63 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज, 48 फीसदी आबादी का हुआ टीकाकरण
उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है। विगत दिवस हुई कोविड टेस्टिंग में 63 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। वर्तमान में 177 कोरोना संक्रमितों का उपचार हो रहा है। औसतन हर दिन सवा दो लाख से ढाई लाख तक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी से आधी हो गई है और रिकवरी दर 98.7 फीसदी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रायबरेली में प्रियंका गांधी: हनुमान मंदिर में माथा टेक कर जिले में किया प्रवेश, स्वागत के लिए कार्यकर्ता भिड़े, मिलने के लिए लगी भीड़
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी। रायबरेली के रास्ते में लखनऊ रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: चार चरणों में होगी बीएड काउंसिलिंग, 17 से प्रस्तावित, विस्तृत कार्यक्रम जारी
उत्तर प्रदेश के राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीएड कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग चार चरणों में होगी। ऑनलाइन काउंसिलिंग 17 सितंबर से प्रस्तावित है। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस में चार कार्यकारी अध्यक्षों की चर्चा गरम, प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ करने से पहले हो सकती है घोषणा
कांग्रेस नेतृत्व के यूपी में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा शनिवार को काफी गरम रही, लेकिन जिम्मेदार नेताओं ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि प्रतिज्ञा यात्रा प्रारंभ होने से पहले केंद्रीय नेतृत्व इन चारों पदाधिकारियों की घोषणा कर सकता है। इसके जरिये जातिगत समीकरण साधने का प्रयास होगा। पढ़ें पूरी खबर